दुनिया के 10 सबसे खतरनाक डायनासोर: क्या आप उनके बारे में जानते हैं?
नमस्कार दोस्तों!
आज हम बात करेंगे
Duniya ke 10 sabse khatarnak dinosaur के बारे में।
जो करोड़ो साल पहले इस
पृथ्वी पर राज किया करते थे।
आपको बता दें कि करोड़ों साल पहले पाए जाने वाले यह डायनासोर अब इस पृथ्व से
विलुप्त हो चुके हैं।
तो चलिए जानते हैं इस पृथ्वी पर पाए जाने वाले
10 sabse khatarnak dinosaur के बारे में, जो आपको हैरान कर देंगे।
दोस्त मुझे पूरा यकीन है कि, इस पोस्ट को पढ़कर आपको बहुत मजा आएगा और आपके ज्ञान
में बढ़ोतरी होगी।
दोस्तों, बात अगर दुनिया के
sabse khatarnak dinosaur की करें तो सबसे पहले
नंबर पर
Tyrannosaurus Rex आता है जिसे वैज्ञानिक
T-Rex भी कहते
हैं।
यह डायनासोर अपने समय में इतना ज्यादा खतरनाक हुआ करता था कि इसे
King of Dinosaur 🦖 कहा जाता था।
T-Rex धरती के सबसे बड़े मांसाहारी
डायनासोर में से एक था।
T-Rex डायनासोर किस काल में रहता था?
दोस्तों T-Rex डायनासोर इस पृथ्वी पर आज से लगभग 7 करोड़ साल पहले Upper
Cretaceous Period में रहा करते थे।
T-Rex कितना बड़ा हुआ करता था?
अगर T-Rex की लंबाई की बात करें तो यह 13 फिट ऊंचा होता था और 40 से 45 फीट तक लंबा
होता था।
दोस्तों T-Rex वजन के मामले में भी बहुत भारी हुआ करते थे। इनका वजन लगभग 8 से 10 टन तक हुआ करता था।
T-Rex Facts In Hindi
आपको जानकर हैरानी होगी कि T-Rex का वजन इतना ज्यादा होने के बावजूद भी यह 20 से
30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते थे जो काफी ज्यादा है।
T-Rex के जबड़े की गिनती आज भी दुनिया के सबसे मजबूत जबड़ो में होती है। इनके
जबड़े में 50 से 60 दांत हुआ करते थे और इसका हर एक दांत 8 इंच तक लंबा हुआ करता
था।
अगर T-Rex की Bite force की बात करें तो इसकी Bite force 12000 Psi थी जो किसी को
भी कच्चा चबा जाने के लिए काफी है।
दोस्तों Jurassic Park फिल्मों में आपने तबाही मचाते हुए डायनासोर को तो देखा ही
होगा आपको बता दें कि वो T-Rex ही थे जो इंसानों को कच्चा चबा डालते थे।
Gigantosaurus डायनासोर इस पृथ्वी पर लगभग 9.5 करोड़ साल पहले लेट
क्रेटेशियस काल का प्रारंभिक सेनोमेनियन युग में पाया जाता था।
Gigantosaurus In Hindi
Gigantosaurus डायनासोर अपने समय में T-Rex की तरह ही काफी खतरनाक और मांसाहारी शिकारी था।
आपको बता दें कि Gigantosaurus डायनासोर T-Rex के आने से
पहले लगभग 3 करोड़ साल पहले ही विलुप्त हो चुके थे।
Gigantosaurus
डायनासोर अपने समय में अर्जेंटीना में पाए जाते थे।
गिगेंटोसॉरस कितना बड़ा हुआ करता था?
Gigantosaurus dinosaur की ऊंचाई 23 फिट, लंबाई 50 फिट और इसका वजन 15 टन
के आस पास होता था।
कई वैज्ञानिक Gigantosaurus के आकार की वजह से इसे पृथ्वी का sabse khatarnak dinosaur in the world भी मानते है।
इनका मजबूत जबड़ा इन्हें बहुत खतरनाक बनाता था और इनके जबड़े में मौजूद बड़े
नुकीले दांत इन्हें और ज्यादा खूंखार बनाते थे।
Gigantosaurus की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि यह लगभग 50 किलोमीटर प्रति
घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते थे जो इन्हें और भी ज्यादा खतरनाक बनाती थी।
Velociraptor डायनासोर इस पृथ्वी पर लगभग 7 करोड़ों साल पहले क्रेटेशियस
काल के अंत में पाए जाते थे।
Velociraptor In Hindi
आपको बता दें कि Velociraptor को Raptor भी कहा जाता है।
Velociraptor पंख वाले डायनासोर थे और यह अकेले ही शिकार किया करते
थे।
आपको बता दें कि इसके दोनो पिछले पैर पर घुमावदार 3 इंच लंबे पंजे थे, जिनका
उपयोग यह शिकार को काटने, प्रहार करने और शरीर के अंगों को उखाड़ने के लिए करता
था।
वेलोसिरैप्टर कितना बड़ा होता था?
Velociraptor 1.5-2.07 मीटर (4.9-6.8 फीट) लंबा और लगभग 14.1-19.7
किलोग्राम तक भारी हुआ करता था।
इसकी दौड़ने की रफ़्तार लगभग 40 किलोमीटर प्रति
घंटा थी।
दोस्तों आप इसे छोटा समझने की गलती मत कीजिएगा क्योंकि यह डायनासोर बहुत ही
खतरनाक हुआ करता था।
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह जीव मनुष्य को छोड़कर सभी
जानवरों से अधिक बुद्धिमान था।
अब आप सोच सकते हैं कि जिसके पास इतना ज्यादा दिमाग हो वह शिकार कैसे करता होगा
और अपने समय में राज कैसे करता होगा।
वेलोसिरैप्टर कब विलुप्त हो गए?
दोस्तों Velociraptor क्रेटेशियस काल के अंत में विलुप्त हो गए। विलुप्त
होने की इस घटना का कारण वर्तमान मेक्सिको में एक क्षुद्रग्रह हमले को दिया जाता
है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि क्रेटेशियस काल के अंत में मेक्सिको में एक Asteroid
गिरा था।
जिसने पृथ्वी के पर्यावरण को बदल दिया था। जिसके कारण
Velociraptor इस पृथ्वी से विलुप्त हो गए।
Carnotaurus डायनासोर इस पृथ्वी पर लगभग 7 करोड़ साल पहले क्रेटेशियस काल के
दौरान दक्षिण अमेरिका में पाए जाते थे।
Carnotaurus In Hindi
आपको बता दें कि Carnotaurus का मतलब Meat-Eating Bull होता है।
दोस्तों Carnotaurus डायनासोर अब तक पाए गए सबसे विचित्र लेकिन खतरनाक मांस खाने
वाले डायनासोरों में से एक था।
Carnotaurus Dinosaur तेज़, फुर्तीला और बड़ा था। इसके छोटे सिर में 60 से अधिक दाँत थे।
दोस्तों अगर आपको जानना है कि, यह डायनासोर कितना खतरनाक होता था तो आपको
Jurassic World फिल्में देखनी चाहिए।
कार्नोटोरस कितना बड़ा होता था?
Carnotaurus की लंबाई 30 फिट, ऊंचाई 10 फिट और इसका वजन लगभग 2 टन तक होता
था।
Carnotaurus की आंखें आगे की ओर होती थी जो आम बात नहीं है।
Carnotaurus की दौड़ने की रफ़्तार लगभग 48 से 56 किलोमीटर प्रति घंटा थी जो इसे
और भी दिलचस्प बनाता है।
क्या कार्नोटोरस के पास सींग थे?
इस मांसाहारी डायनासोर की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसके आंखों के ऊपर बड़े-बड़े सींग हुआ करते थे।
जब वैज्ञानिकों को इस Carnotaurus डायनासोर का पहली बार कंकाल मिला था,
तो वैज्ञानिक Carnotaurus डायनासोर के सींगों को देख कर हैरान हो गए थे।
उन्होंने पहली बार एक ऐसा मांसाहारी डायनासोर देखा था जिसके पास बैल के तरह आंखों
के ऊपर सींग थे।
इसीलिए उन्होंने इसका नाम Meat-Eating Bull रख दिया।
दोस्तो वैज्ञानिक इसे duniya ka sabse khatarnak dinosaur भी कहते हैं।
Spinosaurus Dinosaur इस पृथ्वी पर लगभग 9.9 करोड़ साल से 9.3 करोड़ साल
में बीच लेट क्रेटेशियस काल (Late Cretaceous Period) में पाए जाते थे।
Spinosaurus in Hindi
स्पिनोसॉरस अब तक पाया गया सबसे बड़ा मांसाहारी डायनासोर है।
वैज्ञानिकों का
मानना है कि स्पिनोसॉरस डायनासोर पानी में रहते थे।
स्पिनोसॉरस इतना खतरनाक था कि यह अपने बेहद खतरनाक पंजों से विशाल मगरमच्छ
सरकोसुचस को और जमीन पर रहने वाले छोटे आकार के डायनासोरों को भी मार कर खा जाता
था।
Spinosaurus Facts In Hindi
दोस्तों आपको बता दें कि इस Spinosaurus Dinosaur के जीवाश्मों की खोज
सबसे पहले मिस्र में की गई थी।
स्पिनोसॉरस कितना बड़ा होता था?
दोस्तों वैज्ञानिकों का मानना है कि यह स्पिनोसॉरस डायनासोर 45 se 60
फीट तक लंबा और 20 फीट तक तक ऊंचा होता था।
स्पिनोसॉरस का शरीर टी-रेक्स की तुलना में काफी लंबा था और स्पिनोसॉरस
भी एक मांसाहारी सरीसृप था जो पानी में तैर सकता था।
स्पिनोसॉरस का वजन कितना होता था?
दोस्तों आपको बता दे कि यह Spinosaurus Dinosaur 13 से 22 टन तक वज़नी
होता था जो इसे और भी खतरनाक बनाता है।
स्पिनोसॉरस कितना तेज दौड़ता था?
स्पिनोसॉरस डायनासोर लगभग 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता था।
Megaraptor बड़े थेरोपोड डायनासोर की एक प्रजाति है जो 8 से 9 करोड़ साल
पहले लेट क्रेटेशियस युग में पाया जाता था।
मेगारैप्टर दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों में रहते थे।
इनके हाथों में पाए जाने
वाले पंजे बहुत ही लंबे लंबे होते थे जो इन्हें इन्हीं विशेषता की वजह से जाना
जाता है।
Megaraptor In Hindi
मेगारैप्टर का नाम ग्रीक शब्दों से लिया गया है जिसका अर्थ है "बड़ा डाकू"।
मेगारैप्टर को सबसे पहले 1998 में खोजा गया था। मेगारैप्टर के केवल कुछ जीवाश्म
मिले हैं, इसलिए हमें इसके बारे में बहुत कुछ नहीं पता।
वैज्ञानिकों का मानना है कि मेगारैप्टर अब तक के सबसे खतरनाक डायनासोरों में से
एक रहा होगा।
यह डायनासोर अपने खतरनाक पंजों से शिकार करता होगा।
मेगारैप्टर अपने असामान्य रूप से बढ़े हुए हाथों और पंजों का इस्तेमाल अपने
दुश्मनों पर हमला करने और अपने शिकार को पकड़ने के लिए करता था।
अपको बता दें कि इसके पैरो के पंजों की लंबाई 30 सेंटीमीटर तक होती थी।
अब आप सोच
सकते हैं कि यह डायनासोर कितना खतरनाक होता होगा और अपने शिकार को कितने खतरनाक
तरीके से मरता होगा।
मेगारैप्टर कितना बड़ा होता था?
मेगारैप्टर, जैसा कि आप उम्मीद कर सकते हैं, बहुत बड़े होते थे। इनकी अधिकांश
प्रजातियाँ 6 से 8 मीटर (20 और 26 फीट) के बीच लंबी होती थीं और एक वयस्क मानव की
तुलना में कुछ फीट ऊँची थीं।
मेगारैप्टर के बारे में अधिक जानकारी आज तक हमें नहीं मिली है, क्योंकि यह बहुत
समय पहले जीवित था। लेकिन वैज्ञानिक इसके बारे में अध्ययन कर रहे हैं।
Gigantoraptor In Hindi
गिगेंटोरैप्टर की खोज साल 2005 में मंगोलिया में हुई थी।
इस डायनासोर की चोंच इतनी खतरनाक थी कि यह आपको बीच में से आधा काट सकती है तो
सोचिए उस समय इसका कितना ज्यादा आतंक रहता होगा।
उन चीजों में से एक जिसने गिगेंटोरैप्टर को इतना भयानक बना दिया (निश्चित रूप से
इसके आकार के अलावा) इसके पंजे थे जो बहुत लंबे, नुकीले और घातक हुआ करते थे।
गिगेंटोरैप्टर कितना बड़ा होता था?
गिगेंटोरैप्टर 26 फीट से अधिक लंबा होता था, और इसकी ऊंचाई लगभग 8 फीट तक होती
थी।
अब आप इससे अनुमान लगा सकते हैं कि यह डायनासोर कितना खतरनाक होता होगा।
दोस्तों अगर इसकी वजन की बात करें तो यह डायनासोर 2 टन से 2.5 टन तक वज़नी होता
था।
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह डायनासोर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से
दौड़ सकता था जो इसे और भी खतरनाक बनाता है।
Acrocanthosaurus Dinosaur In Hindi
एक्रोकैन्थोसॉरस डायनासोर अब तक ज्ञात सबसे बड़े थेरोपोड्स (Theropods) में से एक था।
इसकी खोपड़ी की लंबाई लगभग 4 फीट और शरीर की लंबाई लगभग 38 फीट तक होती थी।
एक्रोकैन्थोसॉरस डायनासोर के पीछे वाले पैर बहुत ही मजबूत हुआ करते थे जिससे यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता था।
एक्रोकैन्थोसॉरस समूहों में शिकार किया करते थे। समूहों में शिकार करने के कारण यह डायनासोर अमेरिका के क्रेटेशियस काल के सबसे शानदार और खतरनाक शिकारियों में से एक थे।
वैज्ञानिकों के अनुसार यह डायनासोर अपने जबड़े के आगे वाले हिस्से से 8,266 न्यूटन तक ताकत लगा कर काट सकता था।
और अपने जबड़े के पीछे वाले हिस्से से 16,894 न्यूटन तक ताकत लगा कर काट सकता था।
इस बात से आप अनुमान लगा सकते हैं कि यह डायनासोर अपने समय में कितना खतरनाक होता होगा।
Carcharodontosaurus In Hindi
जितना खतरनाक इनका नाम है उतना ही खतरनाक इनके काम भी हुआ करते थे।
यह डायनासोर 6
से 15 टन तक भारी हुआ करते थे जो दिखने में काफी हद तक T-Rex 🦖 की तरह
नजर आते थे।
दोस्तों इनके दो छोटे हाथ इनको तेज भागने में काफी मदद करते थे।
इनका शरीर का
संतुलन काफी अच्छा था और साथ ही इनका शारीरिक संरचना बहुत ही बेहतरीन थी।
कारचारोडोंटोसॉरस एक मांसाहारी डायनासोर था, जिसके विशाल जबड़े और आठ इंच तक
लंबे-लंबे दाँत हुआ करते थे।
जो किसी भी जानवर को पलक झपकते ही फाड़कर रख सकता
था।
इसकी भुजाएँ थोड़ी छोटी थीं, लेकिन फिर भी टी. रेक्स से लंबी थीं और काफी मजबूत
थीं।
इस डायनासोर के प्रत्येक हाथ पर तीन पंजे थे जो बहुत नुकीले हुआ करते
थे।
आपको बता दें कि यह डायनासोर इतना खतरनाक हुआ करता था कि, जो लगभग 500 किलो तक के
जानवरों को अपने जबड़े में पकड़कर उठा लेता था और उन्हें मारकर खा जाता था।
यह अपने समय में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक शिकारी हुआ करते थे।
दोस्तो वैज्ञानिक इसे most dangerous dinosaur in the world भी कहते हैं।
Utahraptor लगभग 13 करोड़ साल पहले प्रारंभिक क्रेटेशियस काल के दौरान इस
पृथ्वी पर रहता था।
Utahraptor In Hindi
आपको बता दें कि इनके नाम के आगे जुड़ा Utah शब्द अमेरिका की एक जगह का नाम है
उसी जगह से इनका नाम लिया गया है क्योंकि इस यूट्रेप्टर डायनासोर का जीवाश्म उसी
जगह पर ज्यादा पाए गए हैं।
यह एक भारी शरीर वाला, ज़मीन पर रहने वाला, दो पैरों पर चलने वाला मांसाहारी
डायनासोर था।
Utahraptor Dinosaur 25 फीट तक लंबे और 1 से 1.5 टन तक वज़नी हुआ करते थे
जो इसे और भी खतरनाक बनाता है।
इसकी खोपड़ी बॉक्स जैसी और लम्बी हुआ करती थी। इनके पास शिकार करने के लिए 15 इंच
तक लंबे बड़े-बड़े पंजे और धारदार दांत होते थे।
इसके अलावा यह डायनासोर लगभग 50
किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते थे।
इन सब खूबियों के साथ-साथ यह अपना तेज दिमाग इस्तेमाल करके दबदबा बनाए रखते
थे।
Dinosaur Facts In Hindi
Duniya Ka Sabse Chhota Dinosaur Kaun Hai?
अब तक का सबसे छोटा डायनासोर "माइक्रोरैप्टर" (Microraptor) है।
Microraptor नाम
का मतलब "छोटा चोर" होता है।
यह एक पक्षी जैसा डायनासोर था, जो लगभग 1 फुट लंबा था। इसके पंख पूरी तरह से
विकसित थे और इससे यह उड़ सकता था।
Duniya Ka Sabse Bada Dinosaur Kaun Hai?
अब तक का सबसे बड़ा डायनासोर अर्जेंटिनोसॉरस (Argentinosaurus) है।
यह विशालकाय
डायनासोर लगभग 100 फीट तक ऊंचा था और इसका वजन लगभग 100 टन था।
अर्जेंटिनोसॉरस एक सौरोपोड डायनासोर था जो करीब 94 से 97 मिलियन साल पहले
अर्जेंटीना में पाया जाता था।
इसका विशाल आकार और भारी वजन इसे एक अद्भुत जीव
बनाते हैं।
Duniya Ka Sabse Khatarnak Dinosaur Kaun Hai?
डायनासोरों में सबसे खतरनाक और भयानक डायनासोर "टायरेनोसौरस रेक्स"
(Tyrannosaurus Rex) है ।
यह काफी बड़ा और बहुत ही ताकतवर डायनासोर था।
यह डायनासोर अपने समय में इतना ज्यादा खतरनाक हुआ करता था कि इसे
King Of Dinosaur 🦖 कहा जाता था। T-Rex धरती के सबसे बड़े मांसाहारी
डायनासोर में से एक था।
Dinosaur Ka Raja Kaun Hai?
डायनासोर का राजा नाम "टायरेनोसौरस रेक्स" (Tyrannosaurus Rex) है।
इसे "टी-रेक्स" (T-Rex) भी कहते हैं।
T-Rex 🦖 बहुत ही खतरनाक शिकारी था जो करोड़ों साल पहले इस धरती पर राज करता था,
और आपको बता दें कि इससे सभी जानवर डरते थे।
T-Rex एक विशालकाय डायनासोर था, जिसका लंबाई लगभग 40 फीट और भार लगभग 7 टन था।
इसके चार बड़े पैर थे और इसके मुख में बड़े-बड़े नुकीले दांत थे जो शिकार को
पकड़ने में मदद करते थे।
T-Rex 🦖 को उसके भयानक दिखावे और शक्ति के कारण डायनासोर का राजा माना जाता है।
दोस्तो ज़्यादातर वैज्ञानिक मानते हैं कि डायनासोर 66 मिलियन साल पहले एक बड़े
उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने से मर गए थे।
इस उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण पृथ्वी पर इतनी गर्मी और धूल पैदा हुई
कि, पृथ्वी का वातावरण पूरी तरीके से बदल गया जिससे डायनासोर के साथ-साथ कई अन्य
प्रजातियां भी विलुप्त हो गई।
कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि डायनासोर एक बड़े ज्वालामुखी विस्फोट के कारण या
एक लंबी अवधि की ठंड के कारण भी मर सकते हैं।
लेकिन सबसे अधिक संभावना है कि वे
उल्कापिंड के प्रभाव से मर गए।
FAQs
दुनिया का सबसे खूंखार डायनासोर कौन सा है?
डायनासोरों में सबसे खतरनाक और भयानक डायनासोर "टायरेनोसौरस रेक्स" (Tyrannosaurus Rex) है । यह काफी बड़ा और बहुत ही ताकतवर डायनासोर था। इसे T-Rex 🦖 भी कहा जाता है।
विश्व का सबसे छोटा डायनासोर कौन सा है?
अब तक का सबसे छोटा डायनासोर "माइक्रोरैप्टर" (Microraptor) है। यह एक पक्षी जैसा डायनासोर था, जो लगभग 1 फुट लंबा था।
विश्व का सबसे बड़ा डायनासोर कौन सा है?
अब तक का सबसे बड़ा डायनासोर अर्जेंटिनोसॉरस (Argentinosaurus) है। यह विशालकाय डायनासोर लगभग 100 फीट तक ऊंचा था और इसका वजन लगभग 100 टन था।
डायनासोर का राजा कौन है?
डायनासोर का राजा नाम "टायरेनोसौरस रेक्स" (Tyrannosaurus Rex) है। इसे "टी-रेक्स" (T-Rex) भी कहते हैं।
डायनासोर कितने साल पहले जिंदा थे?
डायनासोर आज से करीब 6.6 करोड़ साल पहले तक जिंदा थे। उसके बाद एक भरी तबाही के कारण मारे गए।
ऐसा क्या हुआ कि डायनासोर मर गए?
ज्यादातर वैज्ञानिक मानते हैं कि डायनासोर 6.6 करोड़ साल पहले एक बड़े उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने से मर गए थे। इस उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण पृथ्वी का वातावरण पूरी तरीके से बदल गया जिससे डायनासोर के साथ-साथ कई अन्य प्रजातियां भी विलुप्त हो गई।
Conclusion
दोस्तों आज मैंने आपको करोड़ों साल पहले पृथ्वी पाए जाने वाले 10 सबसे खतरनाक डायनासोर के बारे में बताया।
उम्मीद करता हूं आपको इनके बारे में जानकर बहुत ही मजा आया होगा और आपके ज्ञान में बढ़ोतरी हुई होगी।
दोस्तों अगर आपको रोचक तथ्य अच्छे लगते हैं तो आप मेरे YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं जिसका नाम
FactTime VIPIN है।
मैं इस चैनल पर बहुत ही अच्छी अच्छी रोचक तथ्य वाली वीडियो बनाता रहता हूं जिसे देखकर आपको जानकारी मिलेगी तो जाइए और मेरे चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए।