10 Laziest Animals In The World In Hindi - दुनिया के 10 सबसे आलसी जानवर
दोस्तों आज मैं आपको दुनिया के 10 सबसे आलसी जानवर के बारे में बिल्कुल
आसान भाषा में बताने वाला हूं।
दोस्तों अगर आप सोचते हैं कि मेरे दोस्त से बढ़कर कोई आलसी हो ही नही
सकता, तो आप बिल्कुल ही गलत हैं क्योंकि आज मैं आपको 10 aalsi janwar के
बारे में बताने वाला हूं।
जो आपके दोस्त जितना ही आलसी हैं।
आपको इनके बारे में जानकर आपका ज्ञान भी बढ़ेगा और साथ ही आपको बहुत
मजा भी आएगा।
तो चलिए अब जानते हैं duniya ke sabse aalsi janwar के बारे में।
दुनिया के 10 सबसे आलसी जानवर कौन-कौन हैं?
तो चलिए अब जानते हैं 10 laziest animals in the world in hindi के बारे में जो आपके
प्यारे दोस्त से भी आलसी हैं।😉
1. स्लोथ (Sloth)
दोस्तों स्लोथ को Duniya ka sabse aalsi jiv माना जाना है क्योंकि यह
जीव इतना ज्यादा आलसी है कि यह 24 घंटे में 15 से 20 घंटे सोता है।
दोस्तों मैं आपको बता दूं कि यह जीव मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाया जाता
है।
यह जीव अपना अधिकतर समय पेड़ की शाखाओं से लटकते हुए बिताते हैं, क्योंकि यह
पेड़ो पर खूंखार जानवरो से सुरक्षित रहते हैं।
यह जीव इतना ज्यादा आलसी होता है कि, यह बहुत जरूरी काम होने पर ही चलता है और
बहुत ही ज्यादा धीरे चलता है।
2. आर्माडिलो (Armadillo)
यह जीव 24 घंटे में लगभग 16 घंटे सोने में गुजार देता है।
आपको बता दें कि इस जीव का शरीर कवच से ढका हुआ होता है जो बहुत ही ज्यादा मजबूत
होता है।
इस छोटे से जीव की सबसे ख़ास बात ये है कि, जब कभी भी इसके ऊपर मुसीबत आती है तो
ये अपने आप को आसानी से बचा लेता है।
अगर कोई बड़ा जीव इस पर हमला करता है तो ये अपने शरीर को समेट कर फ़ुटबाल के आकार
में ढाल लेता है।
आर्माडिलो जीव की बाहरी त्वचा बुलेट प्रूफ़ जैकेट जितनी मज़बूत होती है,
जिसे तोड़ पता किसी भी जानवर के लिए असंभव होता है।
यह जीव छोटे जीव जैसे चीटियां, दीमक और छोटे-छोटे कीड़ों को खाते हैं।
3. ओपोसम (Opossum)
दोस्तों आपको बता दें कि ओपोसम चूहे की तरह दिखने वाला जानवर है जो दक्षिण और
उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है।
ओपोसम 24 घंटे में 18 से 20 घंटे सोने में गुजार देते है इसलिए इन्हे
Duniya ka sabse aalsi jeev भी कहा जाता है।
दोस्तों वैज्ञानिकों के अनुसार ये बहुत पुराने जीव हैं।
जब इस पृथ्वी पर डायनासोर रहा करते थे तब से ये जीव इस पृथ्वी पर मौजूद हैं।
यह बात आपको जानकर हैरानी होगी कि ओपोसम के पास अन्य स्तनधारियों की तुलना
में सबसे अधिक दांत होते हैं।
4. अजगर (Python)
सबसे पहले आपको बता दूं कि अजगर एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।
भारत में अजगर आसानी से मिल जाते है और शायद आपने इन्हें देखा भी होगा।
अजगर का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि
पाइथन भी Sabse aalsi janwar होता है।
अजगर सांप 24 घंटे में 18 घंटे सोने में गुजार देते हैं। अब आप सोच ही
सकते हैं कि ये सांप कितने आलसी होते हैं।
अजगर ज्यादातर पेड़ो पर पाए जाते है और शिकार के पास आते ही ये उन्हें दबोच लेते
हैं और उनको मार कर उन्हे निगल जाते हैं।
कई लोग सोचते है कि अजगर के दांतो में जहर होता है लेकिन मैं आपको बता दूं कि
अजगर के दाँतों में विष नहीं होता।
5. शेर (Lion)
शेर शायद भारत सबसे लोकप्रिय जानवर है क्योंकि इसे "जंगल का राजा" कहा जाता है और
ये भारत का राष्ट्रीय पशु भी है।
शेर ज्यदाततर गर्म जगहों पर पाए जाते है और आपको जानकर हैरानी होगी कि ये भी बहुत
ही ज्यादा आलसी होते हैं।
शेर 24 घंटे में 18 से 20 घंटे सोते हैं और शेरनी
15 से 18 घंटे सोती है।
आपको बता दूं कि शेर को दुनिया के सबसे बड़े शिकारियों में से एक माना जाता है।
दोस्तों जब शेर दहाड़ता है तो इसकी आवाज 8 किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है।
शेर अक्सर बड़े जानवरों का शिकार करते है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 90%
शिकार शेर नहीं बल्कि शेरनियां करती है।
अगर आप जानवरों द्वारा बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको amazing animal world records in hindi के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए।
6. कोआला (Koala)
कोआला अपने आलस्य के लिए जाने जाते हैं। यह हर दिन केवल दो से छह घंटे ही जागते
हैं।
कोआला 24 घंटे में 18 से 20 घंटे सोने में ही गुजार देते हैं।
इसीलिए कोआला को Duniya ka sabse aalsi janwar कहा जाता है।
आपको बता दूं कि कोअला ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं और ये एक प्रकार के भालू
हैं।
कोआला शाकाहारी होते हैं, ये ज्यादातर नीलगिरी के पत्ते खाते है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि नीलगिरी के पत्ते अधिकांश जानवरों के लिए जहरीले होते
हैं लेकिन कोआला उन्हें पचा लेते हैं और बहुत मजे से खाते हैं।
कुल्ला दिन के मुकाबले रात में सबसे अधिक सक्रिय होते हैं।
7. लीमर (Lemur)
बंदर जैसा दिखने वाला यह जानवर जिनको लीमर भी कहते है ये केवल मेडागास्कर में ही
पाए जाते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी मेडागास्कर में 90% जानवर ऐसे पाए जाते हैं जो दुनिया में
कहीं और पाए ही नहीं जाते हैं।
लीमर का आकार बंदरों से बहुत छोटा होता है।
आपको बता दें कि लीमर दिन में लगभग 16 घंटे सोते हैं।
लीमर समूह में रहना पसंद करते हैं इनके एक समूह में 20 लीमर हो सकते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां नर लीमर की नहीं बल्कि मादा लीमर का शासन चलता
है।
भारत के कुछ ऐसे अजीबोगरीब क़ानून जिन्हें आप जरूर तोड़े होंगे - weird and funny laws in India in hindi
8. हिप्पोपोटामस (Hippopotamus)
हिप्पो ज्यादातर पूर्वी अफ्रीका में पाए जाते है।
ये झुण्ड में रहना पसंद करते हैं इनके एक झुण्ड में 10 से 20 हिप्पो होते हैं।
हिप्पो को Duniya ka sabse aalsi prani भी कहा जाता है क्योंकि ये पूरे
दिन में 16 घंटो तक सोते हैं।
आपको बता दें कि अफ्रीका में पाए जाने वाले हिप्पो बहुत खतरनाक होते हैं इनके
गुस्से का कई लोग शिकार हुए हैं, जिनमें से कुछ लोगो की जान भी चली गई है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर कोई मगरमच्छ गलती से उनके इलाके में आ जाता है तो
फिर उसका जिंदा लौट आना मुश्किल हो जाता है।
9. सूअर (Pig)
कीचड़ और गन्दगी में रहने वाले सूअर भी आलसी होते हैं। ये अपने दिन का
सूअर अपना सारा समय खाने में या सोने में बिताते है और आपके दोस्त की तरह देर तक
एक ही जगह पर पड़े रहते है।
एक रिपोर्ट के अनुसार सूअर एक दिन में 12 से 14 घंटा सोने में गुजार देते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी इस दुनिया में सबसे अधिक सूअर चीन में पाए जाते हैं, चीन
में सूअर की कुल आबादी लगभग 50 करोड़ है।
10. जायंट पांडा (Giant Panda)
जायंट पांडा काले और सफेद रंग का छोटा भालू है जो चीन में पाया जाता है।
यह भालू 24 घंटे में 10 घंटे सोने में गुजार देता है।
जायंट पांडा बांस खाते हैं, इनके पंजे में 5 उंगलियाँ और एक अंगूठा होता है,
जिससे ये बांस को हाथ में आसानी से पकड़कर खाते हैं।
जायंट पांडा पेड़ पर चढ़ने में माहिर होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बेबी
जायंट पांडा मात्र 7 महीने के बाद ही पेड़ों पर चढ़ना शुरू कर देते हैं।
अगर आप विलुप्त हो रहे जानवरों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको endangered animals in hindi को जरूर पढ़ना चाहिए।
FAQs
दुनिया का सबसे आलसी जानवर कौन सा है?
दुनिया का सबसे आलसी जानवर स्लोथ (Sloth) है।
स्लोथ कितने समय तक सोता है?
यह एक दिन में 15 से 20 घंटे तक सोता है।
शेर कितने समय तक सोता है?
शेर 24 घंटे में 18 से 20 घंटे सोते हैं और शेरनी 15 से 18 घंटे सोती है।
Conclusion
दोस्तों आज मैंने आपको top 10 laziest animals in the world के बारे में
बताया।
मुझे पूरा यकीन है कि आपको दुनिया के 10 सबसे आलसी जानवर के बारे में
जानकर मजा भी आया होगा और आपका ज्ञान भी बढ़ा होगा।
दोस्तों अगर आपको इसके बारे में पढ़कर अच्छा लगा, तो आप लोग इसे अपने आलसी दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए और उन्हें बताइए कि केवल तुम लोग ही इस दुनिया में
आलसी नहीं हो।
दोस्तों आप कितने घंटे सोते हैं मुझे कमेंट में जरूर बताइए।
अगर आप दुनिया के कभी न मरने वाले जानवरों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको immortal animals in the world in hindi को जरूर पढ़ना चाहिए।