Advertisement

जानवरों की ये 10 प्रजातियाँ विलुप्त होने वाली है - Endangered Animals In Hindi


जानवरों की ये 10 प्रजातियाँ विलुप्त होने वाली है - Endangered Animals In Hindi

दोस्तों आज मैं आपको duniya ke vilupt hone wale janwar के बारे में बताऊंगा।

इस दुनिया में तरह-तरह के और बहुत खूबसूरत जीव मौजूद हैं लेकिन इनमे से कुछ जीव की ऐसी प्रजातियां मौजूद है जो लुप्त होने की कगार पर है।

इस दुनियां में कई जानवर हम इंसानों की वजह से विलुप्त हो चुके है और कई जानवर विलुप्त होने वाले हैं।

आज मैं आप लोगो को दुनिया के 10 विलुप्त होने वाले जानवरों के बारे में बताऊंगा जिसे जानकर आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।

साथ ही आपको 10 विलुप्त जानवरों के नाम भी जानने को मिलेगा।

मुझे पूरा विश्वास है कि आपको endangered animals in hindi के बारे में जानकर कुछ नया सीखने को मिलेगा।

Endangered Animals In Hindi


तो आइए अब दुनिया के 10 vilupt janwar ke naam और उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. कैट बा लंगूर (Cat Ba langur)

Cat Ba langur in hindi

कैट बा लंगूर, जिसे सफेद सिर वाला लंगूर भी कहा जाता है, एक स्तनपायी जानवर है जो कैट बा द्वीपसमूह में पाया जाता है।

कैट बा लंगूर शाकाहारी होते हैं और अपने आहार में पत्तियां, फल, और फूल खाते हैं। ये सामाजिक प्राणी होते हैं और समूहों में रहते हैं।

यह लंगूरों की एकमात्र प्रजाति है जो उत्तरी वियतनाम में पाई जाती है। इसकी आबादी में पिछले कुछ दशकों में तेजी से गिरावट आई है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि आज के समय इनकी संख्या 70 से भी कम है।

कैट बा लंगूर लुप्तप्राय प्रजाति है। IUCN की रेड लिस्ट में इसे "गंभीर रूप से संकटग्रस्त" (Critically Endangered) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

2. गेंडा (Rhinos)

Rhinos facts in hindi

गेंडों की आबादी में पिछले कुछ दशकों में तेजी से गिरावट आई है।

गेंडे अफ्रीका और एशिया के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

गैंडे दुनिया में सबसे ज्यादा शिकार किए जाने वाले जानवरों में से एक हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इनके 1 किलो दांत की कीमत करीब 38 लाख रूपए तक होती है इसलिए इन्हें इनके दांतो के लिए मर दिया जाता है।

आपकी बता दें कि इनके दोनो दांतो का वजन करीब 3 से 5 किलो तक होता है।

इनके सींगों का उपयोग पारंपरिक चीनी चिकित्सा में किया जाता है और धन के प्रतीक और प्रदर्शन के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।

गेंडा को IUCN की रेड लिस्ट में "गंभीर रूप से संकटग्रस्त" (Critically Endangered) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

आपको बता दें कि गैंडों की पांच प्रजातियों में से तीन प्रजातियां लुप्तप्राय प्रजातियों में आती हैं।

  • काला गैंडा (Black Rhino)
  • जावानीस गैंडा (Javanese Rhino)
  • सुमात्रा गैंडा (Sumatran Rhino)

आपको जानकर हैरानी होगी कि इन तीनों में से जावानीस गैंडा विलुप्त होने के सबसे करीब है। इस दुनिया में जावानीस गैंडा केवल 70 ही बचे हैं।

3. वाक्विटा (Vaquita)

Vaquita facts in hindi

वाक्विटा एक छोटा, गहरे रंग का डॉल्फ़िन जैसा दिखने वाला एक जीव है, जो केवल कैलिफोर्निया की ऊपरी खाड़ी, मेक्सिको के क्षेत्र में पाया जाता है। 

यह दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। IUCN की रेड लिस्ट में इसे "गंभीर रूप से संकटग्रस्त" (Critically Endangered) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दुनिया में वाक्विटा के विलुप्त होने का खतरा बहुत गंभीर है।

IUCN का अनुमान है कि वाक्विटा की आबादी केवल 10 से 20 के बीच है। अगर इसके जनसंख्या में सुधार नहीं हुआ तो वाक्विटा अगले कुछ सालों में विलुप्त हो सकता है।

अगर आप दुनिया के 10 सबसे आलसी जानवर के बारे में जनाना चाहते है तो आपको 10 laziest animals in the world in hindi को जरूर पढ़ना चाहिए।

4. सुंडा बाघ (Sunda Tiger)

Sunda Tiger facts in hindi

सुंडा बाघ एक बड़े बिल्लियों की प्रजाति है जो सुमात्रा और बोर्नियो के द्वीपों पर पाई जाती है। यह बाघों की सबसे छोटी प्रजाति है।

आपको बता दें कि इसकी आबादी में पिछले कुछ दशकों में तेजी से गिरावट आई है। सभी बड़ी बिल्लियों में सुंडा बाघ विलुप्त होने के सबसे करीब हैं।

सुमात्रा में अधिकांश बाघों को व्यावसायिक लाभ के लिए जानबूझकर मार दिया जाता है। 

सुंडा बाघ का शिकार उनके चमड़े और मांस के लिए किया जाता है। सुंडा बाघ जंगलों में रहते हैं, और वनों की कटाई उनके आवास को नष्ट कर रही है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि आज के समय में इनकी संख्या 400 से भी कम है।

5. साओला (Saola)

Saola facts in hindi

साओला वियतनाम और लाओस के एनामाइट पर्वतों में पाए जाते हैं।

साओला इस पृथ्वी पर सबसे दुर्लभ स्तनधारियों में से एक है। साओला का शिकार उनके मांस और सींगों के लिए किया जाता है।

यह एक दुर्लभ प्रजाति है, और IUCN की रेड लिस्ट में इसे "गंभीर रूप से संकटग्रस्त" (Critically Endangered) की सूची में रखा गया है।

आपको बता दें कि साओला को एशियाई unicorn 🦄 भी कहा जाता है। दुनिया में 250 से भी कम साओला बचे हैं।

6. दांतेदार कबूतर (Tooth Billed Pigeon)

Tooth Billed Pigeon facts in hindi

टूथ-बिल्ड कबूतर एक खूबसूरत और दुर्लभ पक्षी है। इसकी आबादी में पिछले कुछ दशकों में तेजी से गिरावट आई है।

टूथ-बिल्ड कबूतर जंगलों में रहते हैं, और वनों की कटाई उनके आवास को नष्ट कर रही है साथ ही टूथ बिल कबूतरों का शिकार उनके मांस और पंखों के लिए भी किया जाता है।

टूथ-बिल्ड कबूतर, जिसे मैनुमिया के नाम से भी जाना जाता है यह एक बड़ा कबूतर है जो केवल समोआ में पाया जाता है।

ये बहुत कम ही देखे जाते हैं। आपको बता दें कि इस दुनिया में कुछ सौ ही टूथ-बिल्ड कबूतर बचे हैं।

7. घड़ियाल (Gharial)

Gharial facts in hindi

घड़ियाल एक मगरमच्छ की प्रजाति है जो अपने लंबे और पतले थूथन के लिए जाना जाता है।

घड़ियाल भारत, नेपाल, बांग्लादेश, और पाकिस्तान में पाए जाते हैं। आपको बता दे कि ये नदियों और झीलों में रहते हैं।

साल 1930 से घड़ियाल की संख्या में तेजी से गिरावट आई है और दुख की बात यह है कि, यह अब विलुप्त होने के करीब  है।

लोग घड़ियालों को उनके मांस और त्वचा के लिए किया मार जाते हैं।

आपको जानकर दुख होगा कि, पूरी दुनिया में केवल 800 के आस पास ही घड़ियाल बचे हैं। घड़ियालों की सुरक्षा करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है नहीं तो ये आने वाले समय में विलुप्त हो जाएंगे।

तोते के बारे में मजेदार रोचक तथ्य जानने के लिए information about parrot in hindi को पढ़िए।

8. गोरिल्ला (Gorilla)

Gorilla facts in hindi

गोरिल्ला एक स्तनपायी जानवर है जो महान वानर की प्रजाति है। 

गोरिल्ला की तीन प्रजातियां होती हैं।
  • पश्चिमी गोरिल्ला (Western gorilla)
  • पूर्वी गोरिल्ला (Eastern gorilla)
  • हाइलैंड गोरिल्ला (Mountain gorilla)

आपको बता दें कि जंगलों में लगभग 316,000 पश्चिमी गोरिल्ला और 6,000 पूर्वी गोरिल्ला होने का अनुमान है।

हाइलैंड गोरिल्ला अफ्रीका के पूर्वी हिस्से में रवांडा, कांगो, और युगांडा के पहाड़ों में पाए जाते हैं। इनकी आबादी लगभग 880 है। हाइलैंड गोरिल्ला दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रजातियों में से एक है।

कई लुप्तप्राय जानवरों की तरह, इनकी आबादी में गिरावट ज्यादातर अवैध शिकार, निवास स्थान के नुकसान और बीमारी कारण है।

गोरिल्ला मनुष्यों के सबसे करीबी रिश्तेदारों में से एक हैं। वे बुद्धिमान और सामाजिक प्राणी हैं। गोरिल्लाओं की सुरक्षा करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है ताकि ये आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवित रह सकें।

9. मालाबार सिवेट (Malabar Civet)

Malabar Civet facts in hindi

मालाबार लार्ज-स्पॉटेड सिवेट जिसे मालाबार सिवेट के नाम से भी जाना जाता है यह भारत के पश्चिमी घाट की एक स्थानिक प्रजाति है।

इसकी आबादी में पिछले कुछ दशकों में तेजी से गिरावट आई है। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि आज इस दुनिया में मालाबार सिवेट 250 से कम बचे हैं। 

इसलिए इन्हें IUCN रेड लिस्ट में गंभीर रूप से लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

अगर आप जानवरों द्वारा बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको amazing animal world records in hindi के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए।

10. अमूर तेंदुआ (Amur Leopard)

Amur leopard facts in hindi

अमूर तेंदुआ दुनिया में सबसे लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में से एक है।

अमूर तेंदुए को मंचूरियन तेंदुआ या कोरियाई तेंदुआ भी कहा जाता है।

आपको बता दें कि 2014 और 2015 के बीच इन तेंदुओं की संख्या लगभग 92 के करीब थी और आपको जानकर अफसोस होगा कि वर्तमान समय में इनकी संख्या 80 के आसपास है।

इनकी आबादी घटने का सबसे बड़ा कारण इनका शिकार करना है।

अमूर तेंदुए मुख्य रूप से रूस और चीन के विशाल जंगलों में पाया जाते है और आपको बता दें कि, वहा कड़ाके की ठंड पड़ती है। ठंड से बचने के लिए इनके बाल 7 सेंटीमीटर तक लंबे होते हैं। 

अमूर तेंदुआ को IUCN की रेड लिस्ट में "गंभीर रूप से संकटग्रस्त" (Critically Endangered) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

अमूर तेंदुआ एक खूबसूरत और दुर्लभ जानवर है। इसकी सुरक्षा करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञान से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य जानने के लिए science facts in hindi for students को पढ़िए।

FAQs

पिछले 10 वर्षों में कितने जानवर विलुप्त हुए?

आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले 10 वर्षों में 467 प्रजातियों को विलुप्त घोषित किया गया है।

2050 तक कितने जानवर विलुप्त हो जाएंगे?

2050 तक 10 लाख से अधिक प्रजातियाँ नष्ट हो जाएँगी।


Conclusion

आज मैंने आपको 10 most endangered animals in the world in hindi में बताया और विलुप्त हो रहे जानवरों पर विचार भी किया।

मुझे पूरा यकीन है कि Duniya ke 10 vilupt hone wale janwar के बारे में पढ़कर आपको कुछ नया जानने को मिला होगा।

मैंने आपको विलुप्त जानवर के नाम in hindi में भी बताया है।

अगर आपको इस आर्टिकल को पढ़कर थोड़ा भी अच्छा लगा हो तो आप लोग इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।

अगर आप दुनिया के कभी न मरने वाले जानवरों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको immortal animals in the world in hindi को जरूर पढ़ना चाहिए।

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है, इसलिए facttime.in इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.