जानवरों के अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड - Amazing Animal World Records In Hindi
Amazing Animals World Record In Hindi
तो चलिए अब unique world records of animals के बारे में जानते है।
1. Fastest Time To Pop 100 Balloons By a Dog
दोस्तों कुत्ते तो सबको प्यारे होते हैं, लेकिन Twinkie नाम का एक ऐसा कुत्ता है जिसके नाम एक अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
दरअसल Twinkie नाम के कुत्ते ने 100 गुब्बारे 41.67 सेकंड्स में फोड़ कर इस अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया है।
2. KneeHi Shortest Donkey
दोस्तों गधा तो आप सब ने देखा होगा, लेकिन अमेरिका में रहने वाला KneeHi नाम का एक ऐसा गधा है जिसके नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
दरअसल KneeHi के नाम सबसे छोटा गधा होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस गधे की लंबाई केवल 64.2 cm ही है।
3. Most Tennis Balls in a Dog's Mouth
दोस्तों Golden Retriever नाम के dog की एक प्रजाति होती है और एक Augie नाम का एक कुत्ता है जो इसी प्रजाति का है।
आपको बता दें कि Augie नाम के कुत्ते ने अपने मुंह में एक साथ 6 टेनिस बॉल को पकड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि टेनिस बॉल कोई और उसके मुंह मे डाल के नहीं देता है बल्कि यह खुद ही 6 गेंदों को अपने मुँह से उठा सकता है।
4. Norman The Scooter Dog
दोस्तों नॉर्मन द स्कूटर डॉग के नाम से मशहूर एक कुत्ता है और इसके नाम एक गजब का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
दरअसल ये कुत्ता जॉर्जिया में एक चैरिटी कार्यक्रम के दौरान एक स्कूटर को 20 सेकंड में 100 फीट चला कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
नॉर्मन अपने दो अगले पंजे को हैंडल पर और एक पिछला पंजा स्कूटर पर रखकर खुद को संतुलित करता है, फिर खुद को आगे बढ़ाने के लिए अपने दूसरे पिछले पंजे का उपयोग करता है।
तोते के बारे में मजेदार रोचक तथ्य जानने के लिए information about parrot in hindi को पढ़िए।
5. Most Dangerous Ant Bulldog
बुलडॉग चींटी को इस दुनिया की सबसे खतरनाक चींटी होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
यह चींटी बेहद आक्रामक होती है और इन्हें इंसानों से बहुत कम डर लगता है।
यह ऑस्ट्रेलिया के तटीय क्षेत्रों में पाई जाती है। यह चींटी हमले के दौरान अपने डंक और जबड़ों का एक साथ उपयोग करती है।
इस चींटी ने 1936 से लेकर अब तक कम से कम तीन लोगो को मौत के घाट उतारी है।
अगर आप दुनिया के 10 सबसे आलसी जानवर के बारे में जनाना चाहते है तो आपको 10 laziest animals in the world in hindi को जरूर पढ़ना चाहिए।
6. Happie The Incredible Skateboarding Goat
बकरी तो आपने देखा ही होगा लेकिन इस दुनिया में एक ऐसी भी बकरी है जिसके नाम एक गजब का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
दरअसल फ्लोरिडा की रहने वाली एक बकरी जिसका नाम Happie है, उसने 4 मार्च 2012 को एक स्केटबोर्ड से 36 मीटर (118 ft) की दूरी 25 सेकंड में पूरा करके ये गजब का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
7. World's Tallest Hores
दोस्तों घोड़ा तो आपने देखा ही होगा लेकिन Big Jake नाम के एक घोड़े के पास सबसे ऊंचा घोड़ा होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी ऊँचाई 210.19 cm (82.75 inch) तक है।
आपको जानकर दुख होगा की इस घोड़े के मौत साल 2021 में 20 साल की उम्र में ही हो गई।
8. Longest Migration By A Bird
आर्कटिक टर्न ( Arctic Tern ) नाम की एक पक्षी होती है जो किसी भी पक्षी प्रजाति की तुलना में सबसे अधिक दूरी तय करती है।
यह पक्षी अपने प्रवास के समय मे पूर्वी आर्कटिक भागों से दक्षिणी अंटार्कटिक तक लगभग 50,000 मील (80,467 किमी) का सफर तय करते हैं।
ये इन पक्षियों का रिकॉर्ड बन चुका है जिसे कोई अन्य पक्षी तोड़ ही नही सकता।
9. A Sheep With 40Kg Wool
दोस्तों आपने भेड़ तो देखा ही और आपको पता भी होगा कि भेड़ से ऊन निकाला जाता है।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की क्रिस नाम की एक ऐसी भेड़ है जिसके शरीर पर सबसे ज्यादा ऊन है।
आप जानकर चौंक जाएंगे की ऑस्ट्रेलिया में एकबार इससे 40.45 किलो ऊन निकाली गई थी जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका है।
10. Dog With The Longest Ears
दोस्तों कोलाराडो में एक कुत्ता है जिसका नाम लू (Lou) है और इसके नाम सबसे लंबे कान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके प्रत्येक कान की लंबाई 34 सेमी (13.38 इंच) है।
वैसे दोस्तों आपके pet के पास कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड है आप लोग कमेंट में बताइए।
अगर आप विलुप्त हो रहे जानवरों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको endangered animals in hindi को जरूर पढ़ना चाहिए।
Conclusion
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आपको some guinness world record by animals in hindi के बारे में पढ़ कर मजा आया होगा।
दोस्तों janwar dwara banaye gaye world record सबसे अनोखा है।
अगर आपको janwar dwara banaye gaye record के बारे में पढ़ कर अच्छा लगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।
अगर आप दुनिया के कभी न मरने वाले जानवरों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको immortal animals in the world in hindi को जरूर पढ़ना चाहिए।