Advertisement

विज्ञान से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य - Science Facts In Hindi For Students

Science Facts In Hindi For Students

दोस्तों आज मैं आपको science facts in hindi for students के लिए बताऊंगा।


मैं जो facts आपको बताऊंगा वो आपके स्कूल में पढ़ाए जाने वाले science fact से बेहद आसान होंगे और आपको जल्दी समझ आ जायेंगे।


अगर आप Science के स्टूडेंट हैं तो आपको यह science facts जरूर जानना चाहिए।


दोस्त मुझे पूरा यकीन है कि, मैं जो facts आपको बताऊंगा उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे और साथ ही नई चीजें भी जान पाएंगे।


तो चलिए अब जानते हैं science facts hindi mein.


Amazing Science Facts In Hindi

Amazing Science Facts In Hindi

मुझे पूरा विश्वास है कि आपको science facts in hindi में जानकर बहुत मज़ आएगा। तो चलिए अब शुरू करते हैं।


1. आपको जानकर हैरानी होगी कि, हमारे पेट में खाना पचाने वाले रसायन इतने ज्यादा शक्तिशाली होते हैं, वह एक रेजर ब्लेड को भी पिघला सकते हैं। 


क्योंकि पेट में एसिड का PH स्तर 1-3 तक होता है जो बहुत ही खतरनाक होता है।


2. दोस्तों आप तो जानते ही होंगे कि इस पृथ्वी पर ऑक्सीजन पेड़ पौधों द्वारा आता है। लेकिन यह बात पूरी तरीके से सच नहीं है।


क्योंकि वैज्ञानिकों के अनुसार इस पृथ्वी पर 50% - 80% ऑक्सीजन महासागरों में पाए जाने वाले पौधों से आती है।


आपको बता दे कि, महासागरों में पाए जाने वाले प्लैंकटन, शैवाल, और कुछ जीवाणु प्रकाश संश्लेषण कर सकते हैं जो इस दुनिया के लिए आधे से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं।


3. दोस्तों ज्यादातर मेंढक पानी में ही रहते हैं और मेंढक तो आपने देखा ही होगा, लेकिन उनके बारे में एक फैक्ट जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।


आपको जानकर हैरानी होगी कि मेंढक पानी में रहने के बावजूद भी पानी नहीं पीते हैं, बल्कि वह पानी को अपने त्वचा के माध्यम से अवशोषित कर लेते हैं और अपने शरीर में पानी के कमी को पूरा कर देते हैं।


4. इस fact को जानने के बाद आप कुरकुरे के पैकेट, प्लास्टिक की बोतल और कांच को इधर-उधर नहीं फेंकोगे।


आपको जानकर हैरानी होगी कि पालीथीन को सड़ने में लगभग 20 साल, प्लास्टिक को सड़ने में 450 साल और कांच को सड़ने में 4000 साल लग जाता है।


इसलिए इन सब चीजों को इधर-उधर सड़क पर नहीं फेंकना चाहिए बल्कि इन सब चीजों को कूड़ेदान में फेंकना चाहिए।


5. दोस्तों बारिश के मौसम में बारिश के पानी से नहाना किसको अच्छा नहीं लगता, लेकिन मज़ तो तब आता है जब बिजली कड़कती है।


अगर यही बिजली किसी पेड़ पर गिरती है तो वह पेड़ जल जाता है क्योंकि बिजली का तापमान सूर्य के तापमान से 5 गुना ज्यादा होता है।


सोचिए अगर यही बिजली किसी इंसान पर गिर जाए तो क्या होगा? कमेंट करके जरूर बताइए।


मानव शरीर से जुड़े होश उड़ा देने वाले तथ्य जानने के लिए science facts about human body in hindi को पढ़िए


Interesting Facts About Science In Hindi

Interesting Facts About Science In Hindi

दोस्तों अब amazing science facts जानने के लिए रेडी हो जाइए।


1. यह fact जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे सच में।


आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे शरीर पर लगभग 100 ट्रिलियन बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे त्वचा, आंत और अन्य अंगों के आंतरिक और बाहरी दोनों सतहों पर पाए जाते हैं।


आपको बता दे कि यह बैक्टीरिया हमारे शरीर को किसी भी तरीके से नुकसान नहीं पहुंचते हैं बल्कि हमारे शरीर को लाभ पहुंचाते हैं, जिनमें शामिल है:


हमारे शरीर की रक्षा करना।

हमारे शरीर पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया रोगजनक बैक्टीरिया से बचने में हमारी मदद करते हैं।


हमारे भोजन को पचाने में मदद करना।

हमारे आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया हमारे भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में हमारी मदद करते हैं।


हमारे शरीर को प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करना।

हमारे शरीर पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं। 


हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करना।

हमारे शरीर पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हमारे शरीर पर पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया, हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं।


अगर आप सूर्य के बारे में चौकाने वाले तथ्य जानना चाहते हैं तो आप information about sun in hindi को पढ़िए।


2. जब आप भोजन करते हैं तो जब तक वह भोजन आपके लार से नहीं मिलेगा तब तक उस भोजन का स्वाद आपको नहीं मिलेगा।


आसान शब्दों में कहें तो बिना लार के किसी भी चीज का स्वाद लेना असंभव है।


3. आपको जानकर हैरानी होगी कि समुद्र में पाए जाने वाले कई जीव अपनी दिशा पता करने के लिए पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का इस्तेमाल करते हैं।


आपको तो पता ही होगा कि समुद्र में बहुत अंधेरा होता है इसलिए समुद्र में रहने वाले जीव समुद्र में ठीक से नहीं देख पाते होंगे और वह अपनी दिशा पता करने के लिए पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का इस्तेमाल करते होंगे।


4. दोस्तों जब हम सो रहे होते हैं तब हमें किसी भी गंध का पता नहीं चलता है।


सन 2004 में एक रिसर्च में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं को लिया गया। जिसमें पाया गया कि वह लोग सोने के दौरान तेज शोर के कारण एक झटके में जाग गए, लेकिन गंध का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।


5. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अंतरिक्ष में एक ऐसी चीज मौजूद है जिसका सिर्फ एक चम्मच का वजन हमारी धरती के माउंट एवरेस्ट पहाड़ जितना भारी होता है।


आपको बता दे कि उस चीज का नाम न्यूट्रॉन स्टार (Neutron Star) है। न्यूट्रॉन स्टार केवल न्यूट्रॉन के बने होते हैं।


आपको बता दे की न्यूट्रॉन स्टार किसी तारे के सुपरनोवा घटना के बाद बनता है। न्यूट्रॉन स्टार का आकर बहुत ही छोटा होता है लेकिन इनका द्रव्यमान बहुत ही ज्यादा होता है।

 

मुझे यकीन है कि आपको amazing scientific facts in hindi में जरूर पसंद आया होगा।


दुनिया के अमर जानवरों के बारे में जानने के लिए 5 animals that can live after death in hindi को पढ़िए।


Conclusion

मुझे आशा है कि आपको science facts in hindi for students पसंद आया होगा और आपको कुछ नया जानने को मिला होगा।

अगर आपको science fact hindi पढ़कर अच्छा लगा, तो आप लोग इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.