Dinosaur Se Bhi Khatarnak Janwar - प्राचीन समय के सबसे खतरनाक जानवर जो डायनासोर से भी खतरनाक थे
डायनासोर पृथ्वी पर करोड़ों साल पहले पाए जाने वाले सबसे बड़े और खतरनाक जानवर थे
जो कभी इस पृथ्वी पर राज किया करते थे।
लेकिन मजे की बात यह है कि Jurassic Park
जैसी फिल्म आने के बाद से आम लोगों में भी इसके प्रति दिलचस्पी और बढ़ गई
है।
लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि करोड़ों साल पहले इस पृथ्वी पर डायनासोर ही
सबसे बड़ा और सबसे खतरनाक जानवर नहीं था।
बल्कि डायनासोर के जैसा या यूं कहें कि
इससे भी बड़े और इससे भी ज्यादा खतरनाक जानवर हुआ करते थे।
मैं आज इन सब में बारे में विस्तार से बताऊंगा।
साथ ही आपको Dinosaur se bhi khatarnak janwar ki photo भी दिखाऊंगा।
तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में मैं आपको 10 ऐसे जानवर दिखाने वाला हूं जो
डायनासोर से भी डरावने हुआ करते थे।
Dinosaur Se Bhi Khatarnak Janwar
तो चलिए मैं बताता हूं दुनिया के ऐसे 10 जानवरों के बारे में जो शायद डायनासोर से भी खतरनाक हुआ करते थे।
मुझे विश्वास है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको बहुत मजा आएगा।
1. Helicoprion
शार्क जैसी दिखने वाली यह मछली 270 मिलियन साल पहले समुद्र की गहराइयों में पाई
जाती थी।
इस मछली के निचले जबड़े के दांत बहुत ही ज्यादा खतरनाक होते थे जो किसी
कटर के ब्लेड जैसे दिखते थे।
जिस जीव का यह मछली शिकार करती थी उस जीव का एक पल
में ही दो टुकड़े हो जाते थे।
काफी दिनों तक इस जीव के बारे में ज्यादातर लोगों को कोई जानकारी नहीं थी लेकिन
जब वैज्ञानिकों को इस मछली के जीवाश्म मिले तो सबके होश उड़ गए।
Helicoprion को इसके अद्भुत दातों के लिए जाना जाता है। इसकी दातों की बनावट बहुत
ही अनोखी और अजीबो गरीब थी जिसे देखने पर ऐसा लगता है मानों किसी इंजीनियर ने इसे
डिजाइन किया हो।
यह मछली लगभग 25 फीट तक लंबी होती थी इस बात से आप अंदाजा लगा
सकते हैं कि यह मछली कितनी बड़ी और कितनी खतरनाक होती होगी।
2. Mosasaurus
Mosasaurus नाम का यह जीव 80 मिलियन साल पहले समुद्र की गहराइयों में पाया जाता
था जो बहुत ही ज्यादा खतरनाक होता था।
यूं तो यह जानवर आज के समय इस धरती पर नहीं पाए जाते हैं लेकिन जो लोग हॉलीवुड
फिल्में देखते होंगे वह इस जीव को जरुर जानते होंगे।
इस जीव को फिल्म में ही देख
कर ही कई लोगों के होश उड़ गए होगें तो जरा सोचिए अगर आज के दौर में यह जीव जीवित
होता तो इंसानी दुनिया का क्या होता?
गौर करने वाली बात यह है कि Mosasaurus का नाम सुनकर कई लोग इसे डायनासोर के
प्रजाती से जोड़कर देखते हैं।
लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है दरअसल यह Marine
Reptiles यानी कि समुद्री सरीसृप थे जिसे सांप या Monitor lizards की प्रजाति का
कहा जा सकता है।
Mosasaurus करीब 80 मिलीयन साल पहले दुनिया भर के समुंदरों में पाए जाते थे।
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसकी लंबाई करीब 40 से 45 फीट तक होती थी और इसका
वजन लगभग 10 से 15 टन तक होता था।
यह जीव अपने समय में समुंद्र में रहने वाले
सबसे खतरनाक शिकारी हुआ करते थे।
3. Megalodon
Megalodon नाम की यह मछली करोड़ों साल पहले समुद्र की गहराइयों में पाई जाती थी
जो समुद्र में रहने वाली आज तक की सबसे बड़ी शार्क मछली थी।
यह शार्क मछली से
लगभग 3 गुना ज्यादा बड़ी होती थी और 1 दिन में लगभग 2 टन खाना खाती थी।
आप इसकी साइज का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि इस मछली के जबड़े इंसानों से भी
बड़े होते थे।
आज तक Megalodon का पूरा कंकाल वैज्ञानिक नहीं खोज पाए हैं इसीलिए
हो सकता है कि इसकी साइज हमारी सोच से भी बड़ा हो।
लेकिन वैज्ञानिक मानते है कि
इसकी साइज 45 फीट से लेकर 65 फीट तक हो सकता है।
दोस्तो अच्छा हुआ कि यह जीव करोड़ों साल पहले धरती से विलुप्त हो गए नहीं तो
इंसान समुंद्र की गहराइयों में नहीं जा पाता।
4. Sarcosuchus
Sarcosuchus नाम का यह जीव करीब 100 मिलियन साल पहले पृथ्वी पर पाया जाता था जो
डायनासोर से भी ज्यादा खतरनाक हुआ करता था।
फिलहाल तो मगरमच्छ (Crocodile) को दुनिया में सबसे खूंखार जानवर के रूप में जाना
जाता है जो अगर अपने शिकार को पकड़ ले तो उसका कीमा बना देता है।
जंगल के लगभग
सभी जानवरों को इस खूंखार दानव से खतरा बना रहता है लेकिन आप यह जानकर हैरत में
पड़ जाएंगे कि करोड़ों साल पहले इस धरती पर इससे भी विशाल और खूंखार मगरमच्छ पाए
जाते थे जिसका नाम Sarcosuchus था।
Sarcosuchus आकार लगभग 40 फीट तक हुआ करता था जरा सोचिए इतना बड़ा दानव अगर किसी
के आसपास घूम रहा हो तो उसकी क्या हालत होती होगी।
इतनी बड़ी साइज की वजह से
Sarcosuchus को Super Croc भी कहा जाता है जो डायनासोर जैसे विशालकाय जीव को भी
चैलेंज कर सकता था।
Sarcosuchus लगभग 100 मिलियन साल पहले इस धरती पर पाए जाते थे जो डायनासोर से भी
ज्यादा खतरनाक हुआ करते थे।
शुक्र है कि यह जीव धरती से खत्म हो गया नहीं तो
जानवरों के साथ साथ इंसानों का भी रहना मुश्किल हो जाता।
5. Titanoboa
Titanoboa नाम का यह सांप धरती पर पाया जाने वाला सभी सांपों से सबसे ज्यादा
खतरनाक सांप था जो लगभग 1200 किलो वज़नी और 50 फीट तक लंबा होता था।
यह सांप पानी
में रहने वाले बड़े-बड़े मगरमच्छों को जिंदा निकल जाता था।
आप जानकर चौक जायेंगे किस लगभग 60 मिलीयन साल पहले अमेजॉन के जंगलों में सिर्फ
इनका राज हुआ करता था। इस भयानक सांप का मुकाबला करने वाला कोई नहीं था और इस
सांप का वजन करीब 1 टन से 1.5 टन हुआ करता था।
Titanoboa सांप इतना ज्यादा खूंखार था जो अपने शिकार को जिंदा निगल जाता था।
यह
सांप पानी के साथ-साथ जमीन पर भी बहुत ही शिद्दत के साथ शिकार किया करता था उस
दौरान इसे दुनिया का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता था।
आपको बता दें कि टाइटैनोबोआ डायनासोर्स के समय में नहीं जीता था। यह डायनासोर्सों
के समापन के बाद के युग में आया था।
वैज्ञानिकों के अनुसार यहां सांप धरती पर लगभग 60 मिलियन साल पहले पाया जाता था
अगर यह सांप आज जिंदा होता तो इंसानों का जीना मुश्किल कर देता।
6. Quetzalcoatlus
चिड़िया तो आपने बहुत देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने इतने बड़े चिड़िया को देखा
है या इसके बारे में कहीं सुना है?
अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
दरअसल करोड़ों साल पहले धरती पर पाए जाने वाले ये Quetzalcoatlus नाम के Birds
बेहद खूंखार होते थे। आप इसके ताकत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं की यह
बड़े-बड़े जानवरों को अपने पंजों में पकड़कर उड़ जाते थे।
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह जीव इस धरती पर 71 मिलियन साल पहले पाया जाता था
और इसकी लंबाई करीब 30 से 40 फीट तक होती थी जो अपने समय में उड़ने वाला सबसे
खतरनाक शिकारी हुआ करता था।
वैज्ञानिक मानते है कि इसके पंखों की लंबाई आज के हवाई जहाज जितने बड़े होते थे
जो बड़े से बड़े जानवरों को लेकर उड़ने में इनका मदद करते थे।
जरा सोचिए अगर आज
के दिन यह जीव जिंदा होता इंसानों के लिए कितना बड़ा खतरा होता।
7. Dunkleosteus
जैसा कि सभी को पता है कि समुद्र में शार्क को बेहद खतरनाक जीव माना जाता है
लेकिन करोड़ों साल पहले धरती पर पाए जाने वाले इस जीव को देखकर आपकी आंखें फटी की
फटी रह जाएंगी।
करीब 382 से 358 मिलियन साल पहले इस धरती पर पाई जाने वाली Dunkleosteus शार्क से
भी कई गुना ज्यादा खतरनाक हुआ करती थी इसकी लंबाई करीब 25 से 30 फीट तक होती थी।
विशाल आकार कि यह मछली अपने शिकार को एक झटके में ही जिंदा चबा जाती थी।
Dunkleosteus पानी में काफी तेज गति से तैर सकती थी यह खूंखार मछली करीब 3600
किलो तक वज़नी होती थी।
नॉर्थ अमेरिका, पोलैंड, बेल्जियम और मोरक्को में
Dunkleosteus के जीवाश्म पाए गए है जिस पर अभी भी रिसर्च जारी है।
Dunkleosteus की विलुप्ति का कारण जलवायु में बदलाव था।
कार्बोनिफेरस युग के अंत
में जलवायु धीरे-धीरे ठंडा होता गया और साथ ही खाने का स्रोत भी कम हो गया जिससे
Dunkleosteus जैसे भारी जलीय जानवरों को जीवित रहने के लिए सही माहौल नहीं मिला
और वे विलुप्त हो गए।
8. Pulmonoscorpius
आपने बिच्छू तो देखा ही होगा जो बहुत ही छोटे-छोटे होते हैं लेकिन जब पृथ्वी पर
डायनासोर रहा करते थे तो उस समय में बहुत ही बड़े बड़े बिच्छू हुआ करते थे जिसे
Pulmonoscorpius कहा जाता था जो हम इंसानों से भी बड़े होते थे।
जब आज के समय में इतना छोटा सा बिच्छू अगर किसी इन्सान को डंक मार देता है तो उसे
बहुत ज्यादा दर्द होता है और डायनासोर के समय में जो Pulmonoscorpius नाम के
बिच्छू हुआ करते थे अगर वह किसी जानवर को डंक मारते होंगे तब तो वह भगवान के पास
पहुंच जाता होगा।
सोचिए जब इतने छोटे साइज के बिच्छू इतने खतरनाक होते हैं तो बडी साइज के बिच्छू
तो इंसानों का धरती से सफाया कर देते।
दोस्तो अगर आज के समय इतने बड़े-बड़े
बिच्छू हमारे बीच होते तो हमारा क्या होता है?
9. Arthropleura
हमारे दिमाग में यह बात बैठ चुकी है की दुनिया में डायनासोर से बड़ा जानवर और कोई
नहीं था लेकिन इस तस्वीर को देखने से शायद आपकी सोच बदल सकती है।
इस तस्वीर में
जो कीड़ा आप देख रहे है यह कोई मामूली कीड़ा नहीं बल्कि एक बेहद खतरनाक और विशाल
आकार का दानव है।
वैज्ञानिकों के अनुसार इसकी साइज करीब 8 फीट तक हुआ करती थी।
करोड़ों साल पहले पाए जाने वाले यह जीव धरती पर रेंग कर चलते थे।
2021 में मिले एक Arthropleura Fossil के मुताबिक
यह इतने लंबे होने के साथ-साथ 55 सेंटीमीटर चौड़े और 50 किलो वजनी भी हुआ करते थे।
उस वक्त बहुत कम जीव हुआ करते थे, जो इससे टक्कर ले पाते थे।
जिस तरह इसके शरीर
की बनावट थी उसके चलते इसका शिकार कर पाना भी दूसरे जीवों के लिए काफी मुश्किल
था। इसके शरीर का ऊपरी खोल एक कछुए की तरह बहुत ज्यादा कठोर था जो कई सारी
बड़ी-बड़ी Individual प्लेट से मिलकर बना था।
आर्थ्रोप्ल्यूरा लगभग 345 मिलियन वर्ष पहले उत्तरी अमेरिका और यूरोप में रहता था
लेकिन पर्यावरण के परिवर्तन के कारण यह जीव लगभग 290 मिलियन वर्ष पहले इस पृथ्वी
से विलुप्त हो गया।
Arthropleura के केवल एक डंक से किसी इंसान की पलक झपकते ही मौत हो सकती थी अच्छा
हुआ कि यह कीड़ा करोड़ों साल पहले धरती से विलुप्त हो गए नहीं तो इंसानों के लिए
खतरा बना रहता।
10. Jaekelopterus
करोड़ों साल पहले समुद्र में पाए जाने वाले इस खतरनाक जीव को
Giant sea scorpion यानी कि विशाल समुद्री बिच्छू भी कहा जा सकता
है।
लगभग 460 मिलियन साल पहले यह जीव समुद्र की गहराइयों में पाया जाता था।
यह
जीव 8 फीट तक लंबा होता था जो समुद्र में मछलियों सहित कई छोटे जीव का शिकार करता
था।
Jaekelopterus एक फीट के साइज का भी होता था और एक इंसान के कद के बराबर भी।
इस
बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि समुद्र की गहराइयों में इनका कितना आतंक रहता
होगा।
इसे दुनिया का Largest Arthropod माना जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि
यह जीव 444 से 416 मिलियन साल पहले उत्तरी अमेरिका में पाया जाता था अद्भुत बात
यह है कि इसके पास चार आंखें हुआ करती थी।
अगर आपको दुनिया के खतरनाक डायनासोर के बारे में जानना है तो आपको duniya ke 10 sabse khatarnak dinosaur वाले आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए।
FAQs
ऐसे कौन से जानवर हैं जो डायनासोर से भी ज्यादा खतरनाक हैं?
इस पोस्ट में मैं आपको 10 जानवर बताया हू उसमें से कई जानवर डायनासोर से भी खतरनाक है जैसे कि Helicoprion, Mosasaurus, Megalodon, Sarcosuchus और Titanoboa.
क्या आज के समय में ऐसे कोई जानवर हैं जो डायनासोर जितने खतरनाक हैं?
जितने भी डायनासोर से ज्यादा खतरनाक जानवर थे वह विलुप्त हो चुके हैं मुझे नहीं लगता है कि आज के समय में कोई ऐसा जानवर होगा जो डायनासोर से भी ज्यादा खतरनाक होगा।
आज पृथ्वी पर सबसे घातक जानवर कौन सा है?
आपको जानकर हैरानी होगी कि पृथ्वी पर आज के समय में सबसे घातक जानवर एक मच्छर है क्योंकि मच्छर के काटने की वजह से हर साल करीब 725000 लोगों की मौत हो जाती है।
क्या डायनासोर से भी बढ़कर खतरनाक जानवरों के बारे में कोई फिल्म हैं?
इसके लिए आपको Hollywood की Rampage फिल्म को देखना चाहिए।
पशु साम्राज्य में सबसे बड़ा और सबसे खतरनाक शिकारी कौन सा है?
• Cheetah - 58% successful kills
• Leopard - 38% successful kills
• Domestic cat - 32% successful kills
• Lions - 25% successful kills
• Wolves - 14% successful kills
Conclusion
दोस्तों मैंने इस पोस्ट में आपको ऐसे जानवरों के बारे में बताया है जो धरती पर
करोड़ों साल पहले पाए जाते थे और आज के समय यह सभी जानवर इस पृथ्वी पर से
विलुप्त हो चुके हैं।
दोस्तों अगर आपको रोचक तथ्य अच्छे लगते हैं तो आप मेरे YouTube चैनल को
सब्सक्राइब कर सकते हैं जिसका नाम
FactTime VIPIN
है।
मैं इस चैनल पर बहुत ही अच्छी अच्छी रोचक तथ्य वाली वीडियो बनाता रहता हूं जिसे
देखकर आपको जानकारी मिलेगी तो जाइए और मेरे चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए।