Advertisement

Arthropleura: प्राचीन समय में पाया जाने वाला 128 पैरों वाला कीड़ा।


Arthropleura: प्राचीन समय में पाया जाने वाला 128 पैरों वाला कीड़ा। 

Hello Friends, आज हम बात करेंगे इतिहास के सबसे बड़े कीड़े के बारे में जो डायनासोर से पहले इस पृथ्वी पर पाया जाता था।

Arthropleura In Hindi

Arthropleura in hindi

आज से लगभग 35.89 करोड़ (350 million) साल पहले कार्बोनिफेरस पीरियड (Carboniferous Period) शुरू हुआ।

यह करीबन 6 करोड़ साल तक चला।

डायनासोर को आने में अभी और 11.5 करोड़ साल का समय बाकी था और इन 6 करोड़ सालों में हमारी धरती पर कुछ ऐसे जानवर विकसित हुए जो अपने आप में अनोखे थे।

इस समय को खतरनाक Insect (कीड़ों) का समय माना जाता है।

इस समय धरती पर पेड़ पौधे पृथ्वी के पूरे इतिहास में सबसे ज्यादा थे, जिन्होंने लगभग पूरी धरती को गहरे और विशालकाय जंगलों में बदल दिया था।

जीवन अपने अनेक रूपों में चारों तरफ फैला हुआ था और इसी दौर में आज से 34.5 करोड़ साल पहले एक बड़ा और कमाल का जीव अस्तित्व में आया जिसका नाम Arthropleura था।

यह जीव आज के नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में रहा करता था

Arthropleura आज के Millipede का पूर्वज था।

Millipede एक तरह के बिना हड्डियों वाले छोटे कनखजूरे जैसे जीव होते हैं।

जिन जीवों में हड्डियाँ नहीं होती उन्हें हम Invertebrate कहते हैं।

लेकिन जहाँ आज के Millipede कुछ सेंटीमीटर तक लंबे होते हैं वही Arthropleura 50 सेंटीमीटर से लेकर 2.63 मीटर तक विकसित हो जाते थे जो आज तक मिले सारे Invertebrate में सबसे ज्यादा बड़ा जीव था।


Arthropleura Kitna Bada Tha?

Arthropleura Facts In Hindi

2021 में मिले एक Arthropleura fossil के मुताबिक
यह इतने लंबे होने के साथ-साथ 55 सेंटीमीटर चौड़े और 50 किलो वजनी भी हुआ करते थे।

इनके इतने बड़े आकार में विकसित होने के पीछे दो सबसे ज़रूरी चीजें थी।

पहला, उस समय ज्यादा पेड़ पौधे होने की वजह से वहाँ के वातावरण में ऑक्सीजन आज के मुकाबले कहीं ज्यादा हुआ करती थी ज्यादा ऑक्सीजन होने के कारण इनका शरीर ऊर्जा को आसानी से बना पाता था।

अपने रोजमर्रा के काम में लगने वाली ऊर्जा के बाद बाकी बची सारी ऊर्जा इनके शरीर को तेजी से बढ़ाने में काम आती थी।

दूसरा, उस वक्त इनका शिकार करने के लिए कोई जीव मौजूद नहीं था।

उस वक्त बहुत कम जीव हुआ करते थे, जो इससे टक्कर ले पाते थे।

जीस तरह इसके शरीर की बनावट थी उसके चलते इसका शिकार कर पाना भी दूसरे जीवों के लिए काफी मुश्किल था।

इसके शरीर का ऊपरी खोल एक कछुए की तरह बहुत ज्यादा कठोर था जो कई सारी बड़ी-बड़ी Individual प्लेट से मिलकर बना था।

आपको बता दें कि यह सारे Plates इसकी पूरी पीठ को ढकते हुए इसके दोनों ओर जुड़ी होती थीं।

यह एक किस्म का कवच था जो इसे दूसरे जानवरों और कई मुसीबतों से बचाता था।

आपको बता दें कि इसके हर एक Plate के साथ नीचे इसके दो जोड़ी पैर होते थे, जो काफी ज्यादा नुकीले होने के साथ-साथ तेजी से चलने में मदद करते थे।

Arthropleura के पैरों की ये खासियत इसके बहुत ज्यादा काम भी आती थीं।

इन्हीं के कारण ये जंगलों की जमीन पर इतनी सारी अड़चनें होने के बाद भी तेजी से चल पाते थे, दौड़ पाते थे और पेड़ों पर चढ़ने में भी माहिर थे। 

इसलिए वैज्ञानिक इसे sabse khatarnak janwar भी कहते हैं।

Arthropleura Ke Kitne Pair The? 

दोस्तों वैज्ञानिकों के अनुसार माना जाता है कि इस जीव के पास 112 से 128 पैर थे।

Arthropleura Kitna Khatarnak Tha?

is Arthropleura is Dangerous

Arthropleura देखने में भले ही किसी बड़े और खतरनाक कनखजूरे की तरह था, लेकिन इससे कभी भी किसी दूसरे जानवर को खतरा नहीं होता था क्योंकि ये एक शाकाहारी जानवर था।

जब वहाँ मौजूद Lycopod और Pteridophyte जैसे पौधों को खाया करता था।

Arthropleura के ज्यादा बड़े शरीर में पोषण(Nutrition) को पूरा करने के लिए ये कई तरह के फल और बीज भी खाया करता था।

Arthropleura Kaise Vilupt Hua?

वैज्ञानिकों का मानना था कि Arthropleura उस समय के गहरे जंगलों में रहता था और वही अपना जीवन व्यतीत करता था।

लेकिन जब इसके और जीवाश्म (Fossil) को ढूंढा गया तो इसके रहने के निशान कई और जगहों पर भी मिले जहाँ उस वक्त कोई जंगली इलाके नहीं थे।

इसलिए पहले हमे लगता था, कि इस प्रजाति के खत्म होने के पीछे का कारण उन बड़े जंगलों का खत्म होना रहा होगा लेकिन यह बात पूरी तरह से सच नहीं था।

हालांकि उन जंगलों के खत्म होने से भी ये कुछ हद तक विलुप्त हुए थे लेकिन इसके अलावा दो बड़े कारण और थे।

दरअसल आज से 29 करोड़ साल पहले Permian Period की Sakmarian Age के दौरान चार पैरों वाले जीव तेजी से विकसित होने लगे थे, जिससे Arthropleura का जीना इतना आसान नहीं रहा।

इसके अलावा उस वक्त धरती की भूमध्य रेखा के आसपास तापमान बढ़ रहा था, जिसके कारण ये वहाँ के बदलते जलवायु के साथ खुद को नहीं बदल पाए और कुछ समय बाद ये प्रजाति धरती से पूरी तरह विलुप्त हो गई।

FAQs

is Arthropleura is Dangerous?

Arthropleura देखने में भले ही किसी बड़े और खतरनाक कनखजूरे की तरह था, लेकिन इससे कभी भी किसी दूसरे जानवर को खतरा नहीं होता था क्योंकि ये एक शाकाहारी जानवर था।


How did Arthropleura go Extinct?

आज से 29 करोड़ साल पहले Permian Period की Sakmarian Age के दौरान चार पैरों वाले जीव तेजी से विकसित होने लगे थे, जिससे Arthropleura का जीना इतना आसान नहीं रहा।


Why was Arthropleura so big?

उस समय ज्यादा पेड़ पौधे होने की वजह से वहाँ के वातावरण में ऑक्सीजन आज के मुकाबले कहीं ज्यादा हुआ करती थी ज्यादा ऑक्सीजन होने के कारण इनका शरीर ऊर्जा को आसानी से बना पाता था। अपने रोजमर्रा के काम में लगने वाली ऊर्जा के बाद बाकी बची सारी ऊर्जा इनके शरीर को तेजी से बढ़ाने में काम आती थी।


How big was the Arthropleura?

Arthropleura 50 सेंटीमीटर से लेकर 2.63 मीटर तक विकसित हो जाते थे जो आज तक मिले सारे Invertebrate में सबसे ज्यादा बड़ा जीव था।


Conclusion

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि इस प्राचीन Arthropleura जीव के बारे में जानकर आपको बहुत ही मजा आया होगा। 

दोस्तों अगर आपको रोचक तथ्य अच्छे लगते हैं तो आप मेरे YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं जिसका नाम FactTime VIPIN है। 

मैं इस चैनल पर बहुत ही अच्छी-अच्छी रोचक तथ्य वाली वीडियो बनाता रहता हूं जिसे देखकर आपको जानकारी मिलेगी तो जाइए और मेरे चैनल को subscribe कर लीजिए।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.