UP Police Constable Exam 2024: इंतजार खत्म हुआ! यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होने वाले हैं। आपको तो पता ही होगा, लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह ब्लॉग पोस्ट आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा के महत्वपूर्ण नियम और परीक्षा में सफल होने के लिए कुछ टिप्स प्रदान करेगा।
तो, यदि आप यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है। आप लोग इसे ध्यान से पढ़िएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
तो दोस्तों आपको तो पता ही होगा कि लाखों लोग इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, तो मैं आपको बता दूं कि इसका एडमिट कार्ड 13 फरवरी को जारी किया जाएगा।
आपको बता दूं कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप लोगों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालना होगा और फिर आप लोग अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड पाएंगे।
दोस्तों आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए uppbpb.gov.in पर जाना होगा फिर आप लोग अपने एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
आपको बता दे कि आज के दिन यानी की 10 फरवरी को अभ्यर्थियों को यह पता चल जाएगा कि, 17 और 18 फरवरी को किस शिफ्ट में उनका एग्जाम है और उनका एग्जाम किस जिले में है यह सब उनको पता चल जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा से जुड़ी महत्त्वपूर्ण बातें
दोस्तों! मैं आपको यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहा हूं। मैं आपको बता दूं कि इस परीक्षा में, अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले कलर के बॉल पेन से ही अपने उत्तर देने हैं।
यानी OMR शीट पर जो भी गोले भरने हैं, वो सिर्फ इन्हीं दो कलर के पेन से भरना है। अन्य किसी भी कलर के पेन का इस्तेमाल नहीं करना है। यदि आप किसी अन्य कलर का पेन यूज़ करते हैं तो आपके लिए परेशानी हो सकती है।
ओएमआर सीट कैसे भरना है?
दोस्तों मैं आपको बता दूं कि ओएमआर शीट को सावधानी पूर्वक भरना है। सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आपका कोई उत्तर गलत हो जाता है तो उस उत्तर को मिटा कर दोबारा भरने की कोशिश न करें। ऐसा करने से ओएमआर शीट फट सकती है या फिर खराब हो सकती है।
दोस्तों अगर आप किसी प्रश्न का एक से अधिक बार उत्तर देते हैं यानी कि अगर आप एक प्रश्न का उत्तर दो बार देते हैं तो यह गलत माना जाएगा और आपके नंबर नहीं मिलेंगे।
Read: UP Police Constable Admit Card Download 2024: एडमिट कार्ड जारी हो गया, एक क्लिक में करें डाउनलोड
अगर किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया हो तो?
दोस्तों! मुझे आपको यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एक और महत्वपूर्ण जानकारी देनी है।
अगर परीक्षा के दौरान कोई ऐसा सवाल आता है, जिसका उत्तर विकल्पों में नहीं दिया गया हो, तो उस सवाल को रद्द कर दिया जाएगा।
यानी वह सवाल गिना नहीं जाएगा। रद्द सवालों के अंकों की गणना इलाहाबाद हाई कोर्ट के फॉर्मूले के आधार पर की जाती है।
वह फ़ॉर्मूला इस तरह है:
सही उत्तर × निर्धारित अंक / सही सवालों की कुल संख्या
मुझे उम्मीद है आपको ये जानकारी समझ में आई होगी।
परीक्षा कितने अंकों का होगा?
आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें समान ज्ञान, समान हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता पर आधारित प्रश्न होंगे।
परीक्षा में बुद्धि, तार्किक क्षमता, और अभिरुचि पर भी प्रश्न होंगे। प्रश्नों को हल करने के लिए आपको लगभग 2 घंटे का समय मिलेगा, जिसमें कुल 150 प्रश्न होंगे।
दोस्तों आपको बता दें कि गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी, जिसमें एक गलत उत्तर पर 0.5 अंक काट लिए जाएंगे, और सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे।
दोस्तों! सभी प्रश्न मल्टीप्ल चॉइस वाले होंगे। इस परीक्षा के महत्वपूर्ण नियमों को अच्छे से समझकर तैयारी करें और सफलता की ओर बढ़ें।
इसी तरह से नवीनतम जानकारियों के बारे में अपडेट रहने के लिए, हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें। यहाँ क्लिक करें
Read More: