UP Police Constable Exam 2024: क्या आप उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले हैं?
अगर हाँ, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है!
यूपी पुलिस भर्ती के तहत सिपाही पदों पर भर्ती के लिए 2024 में होने वाली बंपर परीक्षा का शंखनाद हो चुका है। इस परीक्षा में लाखो की भीड़ लगेगी।
दोस्तों आपको बता दें कि इस भर्ती में लगभग 48 लाख युवा अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। घंटों की तैयारी और मेहनत के बाद अब उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 2377 केंद्रों पर अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी होगी।
दोस्तों आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाने की उम्मीद है।
तो चलिए इस परीक्षा से जुड़ी सभी बातें विस्तार से जानते हैं।
कब और कैसे होगी परीक्षा?
डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को दो दिन और हर दिन दो समय में परीक्षा होगी। हर समय में 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा देंगे। लड़के और लड़कियां बराबर संख्या में परीक्षा देंगे।
परीक्षा के दौरान सुरक्षा बहुत जरूरी है। इसलिए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।
परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड सीधे कंट्रोल रूम में देखी जा सकेगी। यह उम्मीदवारों की पहचान और उनके व्यवहार पर नजर रखने के लिए किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की पूरी तरह से तलाशी ली जाएगी। फिर उन्हें परीक्षा देने की इजाजत दी जाएगी। इन सुरक्षा उपायों से परीक्षा की गरिमा और गुणवत्ता बनी रहेगी। साथ ही चीटिंग और धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा।
एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
दोस्तों बताया जा रहा है कि एडमिट कार्ड 10 फरवरी को जारी हो सकता है। जिसे आप इसके वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable Exam Center List 2024
दोस्तों, यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को राज्य के 75 जिलों में होगी। इस परीक्षा के लिए कुल 2,377 केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा में लड़कों और लड़कियों की संख्या लगभग 48 लाख से भी ज्यादा होने की उम्मीद है। अत: यह देखा जा रहा है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की संख्या काफी बड़ी होगी।
यह यूपी पुलिस के लिए एक गेम चेंजिंग रैली साबित होने वाली है। जो भी उम्मीदवार इसमें सफल होंगे, उनका करियर शानदार होगा।
दोस्तों, यह अभी तय नहीं किया गया है कि उप पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा किन-किन जिलों में होगी। इस बारे में अधिकारियों ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कुछ संभावित जिलों का अनुमान लगाया जा सकता है जहां परीक्षा हो सकती है।
आगरा, कुशीनगर, गाजियाबाद, बलरामपुर, हाथरस, झांसी, फैजाबाद, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, सहारनपुर, गोंडा, मिर्जापुर, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, संत रविदास नगर, शामली, हमीरपुर, चंदौली, इलाहाबाद, कानपुर, गोंडा, बागपत, शाहजहांपुर, अमरोहा, कानपुर नगर, रायबरेली, बरेली, प्रयागराज, सीतापुर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, वाराणसी, मथुरा, अलीगढ़, ललितपुर, बलिया, बस्ती, महराजगंज ये कुछ जिले हैं जहां परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
यह सूची केवल संभावित परीक्षा केंद्रों की है। अधिकारिक परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। जैसे ही अधिकारिक जानकारी आएगी, हम आपको अवश्य बताएंगे।
UP Police Constable परीक्षा से जुड़ी महत्त्वपूर्ण बातें
कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों के कुल अंक 300 होंगे।
परीक्षा का समय 2 घंटे यानी 120 मिनट होगा। इस बहुत छोटे समय में उम्मीदवारों को सभी 150 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। परीक्षा में विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
संक्षेप में बता दें कि 2 घंटे में 300 अंकों के लिए 150 प्रश्नों का जवाब देना है।
दोस्तों आपको बता दें कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की नकारात्मक अंकन भी होगा।
Read More: