Advertisement

मछलियों से जुड़े कुछ अनोखे रोचक तथ्य - Interesting Facts About Fish In Hindi

Interesting Facts About Fish In Hindi

आज मैं आपको interesting facts about fish के बारे में विस्तार से बताऊंगा।

जरा सोचिए, इस दुनिया में मछलियों की कम से कम 28,500 प्रजातियां पाई जाती हैं! कुछ मछलियाँ इतनी छोटी हैं कि आंख से भी नहीं दिखतीं, तो वहीं कुछ मछलियाँ इतनी बड़ी हैं कि एक इंसान को भी निगल सकती हैं!

कुछ मछलियाँ समुंद्र के अंधेरे गहराइयों में पाई जाती हैं, तो कुछ सतह पर चमकती हुईं नज़र आती हैं। हर मछली की अपनी कहानी है, अपना अनोखा हुनर है!

दोस्तों आपके मन में ये सवाल ज़रूर उठता होगा, कि मछलियाँ साँस कैसे लेती हैं? वो आपस में बात कैसे करती हैं? और अपनी ज़िंदगी कैसे गुज़ारती हैं? 

आज के इस ब्लॉग पोस्ट में, हम इन्हीं सब सवालों के जवाब ढूंढेंगे और मछलियों की अद्भुत दुनिया में एक रोमांचक सफर पर निकलेंगे!

इस ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए हम मछलियों की दुनिया के बारे में न सिर्फ रोचक जानकारी हासिल करेंगे, बल्कि उनके प्रति अपना नज़रिया भी बदलेंगे। 

10 Interesting Facts About Fish In Hindi

Interesting Facts About Fish In Hindi

तो चलिए सबसे पहले 10 interesting facts about fish के बारे में जानते हैं।

1. दोस्तों आपने TV में मछलियों के झुंड को देखा ही होगा। आपको बता दें कि जो मछली झुंड के एकदम बीच में होती है वही मछली सारी मछलियों को निर्देश देती है।

2. दोस्तों समुद्र में पाई जाने वाली बैटफिश (Batfish) नाम की मछली बहुत ही अनोखी मछली है क्योंकि यह मछली अपने आस-पास खतरा महसूस होने पर रुक जाती है और किसी बहते हुए पत्ते की तरह नजर आती है।

जिससे इनका शिकारी भ्रमित हो जाता है और इनको अपना शिकार नहीं बन पाता है।

3. दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि, मछलियां कभी भी अपनी आंखे बंद नहीं करती है। यहां तक कि वह सोते समय भी अपनी आंखें खुली रखती हैं। सोते समय इनका दिमाग एक्टिव रहता है और आंखें खुली रहती है। 

4. मडस्किपर (Mudskipper) नाम की एक बहुत ही अनोखी मछली है क्योंकि यह अपने पंखों की मदद से जमीन पर चल सकती है।

यह मछली पानी के बिना जमीन पर बहुत देर तक रह सकती है और जमीन पर एक जगह से दूसरी जगह अपने पंखों की मदद से चलकर जा सकती है।

5. आप जानकर चौंक जाएंगे कि मछलियां भी पानी में डूब कर मर सकती हैं।

जिस तरह हम इंसानों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है वैसे ही इन्हें भी ऑक्सीजन की जरूरत होती है। 

अगर पानी में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं होता है और मछली को पानी के अंदर ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है, तो पानी के अंदर ही मछली की मौत हो जाती है।

शेर से जुड़े होश उड़ा देने वाले रोचक तथ्य जानने के लिए information about lion in hindi को पढ़िए।

6. मछली पानी में सांस लेने के लिए पानी में घुले हुए ऑक्सीजन को अपने अंदर खींचती है, इसके लिए उनके गिल्स काम आते हैं।

आपको तो पता ही होगा कि हवा में ऑक्सीजन की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है, लेकिन वहीं पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बहुत ही काम होती है। जिस वजह से मछलियां पानी में ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए अपने गिल्स का उपयोग करती हैं।

7. दोस्तों आप तो जानते ही होंगे, कि इलेक्ट्रिक ईल (Electric Eel) मछली अपने शरीर से करंट छोड़ती है। यह मछली लगभग 800 वोल्ट तक का इलेक्ट्रिक करंट उत्पन्न कर सकती है।

इस मछली में इतना करंट होता है कि, अगर कोई इंसान इसे छू ले तो उस इंसान की मौत भी हो सकती है।

एक बार एक मगरमच्छ ने इलेक्ट्रिक ईल मछली को पकड़ लिया था। जिसके बाद इस मछली ने अपने करंट से उस मगरमच्छ को ही मार दिया।

8. आप जानकर चौंक जाएंगे कि, जब डॉल्फिन मछली सोती है तो वह अपना आधा दिमाग बंद कर देती है और आधा दिमाग चालू रखती है।

9. इस दुनिया में गोलियथ टाइगरफिश (Goliath Tigerfish)  नाम की मछली इतनी खतरनाक होती है कि, यह जब अपनी पर आ जाती है, तो यह मगरमच्छों को भी खा जाती है।

10. अगर कोई इंसान समुद्र में पाई जाने वाली स्टोनफिश (Stonefish) मछली को छू दे तो पल भर में इस इंसान की मौत हो जाएगी। 

क्योंकि स्टोनफिश के शरीर को छूते ही यह अपने शरीर से 0.5 सेकेंड की तेजी से जहर छोड़ती है जो किसी भी इंसान को मारने के लिए काफी होता है।

उम्मीद करता हूं कि आपको 10 facts about fish के बारे में पढ़ कर अच्छा लगा होगा।

दुनिया के 5 अमर जानवरों के बारे में जानने के लिए 5 animals that can live after death in hindi को पढ़िए।

Amazing Facts About Fish In Hindi

तो चलिए अब आपको amazing facts about fish के बारे में विस्तार से बताता हूं। इसे जानकर आपको हैरानी के साथ मज़ा भी आएगा।

1. दोस्तों आपको तो पता ही होगा की मछलियां अंडे देती हैं। लेकिन कुछ मछलियां ऐसी होती है, जो सीधे बच्चों को जन्म देती है जैसे कि सफेद शार्क मछली।

2. दोस्तों कहा जाता है कि समुद्र में पाई जाने वाली गोल्डफिश Goldfish नाम की मछली किसी भी चीज को सिर्फ 3 सेकंड तक याद रख सकती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। 

एक रिसर्च के सामने आया है कि, गोल्डफिश मछली चेहरे और रंग को अच्छे से याद रख सकती है, वो भी पांच महीनों तक।

3. दुनिया में सबसे धीरे चलने वाली मछली सी हॉर्स (Sea Horse) है जो 1 घंटे में लगभग डेढ़ मीटर तैरती है। 

अगर आप इस मछली को तैरते हुए देखेंगे तो यह मछली आपको रुकी हुई नजर आएगी।

4. आपको तो पता ही होगा कि, सभी मछलियां एक दिशा में तैरती है। लेकिन समुद्र में पाई जाने वाली ट्रिगर फिश (Triggerfish) नाम की मछली दोनों तरफ तैर सकती है, यानी कि यह मछली सीधा और उल्टा दोनों तरफ चढ़ सकती है।

5. समुद्र में पाए जाने वाली एनेबलेप्स (Anableps) मछली के पास चार आंखे होती हैं, जिससे यह मछली एक ही साथ दाएं, बाएं, ऊपर और नीचे चारों तरफ से देख सकती है।

अगर आप तोते के बारे में मजेदार रोचक तथ्य जानना चाहते हैं तो आप information about parrot in hindi को पढ़िए।

Fun Facts About Fish In Hindi

Fun Facts About Fish In Hindi

चलिए अब आपको fun facts about fish के बारे में बताता हूं।

1. आजकल लिपस्टिक तो हर लड़कियां लगाती है। लेकिन उन लड़कियों को यह नहीं पता है कि, उनकी लिपस्टिक में मछलियों की चर्बी मिलाई जाती है।

2. आपको जानकर हैरानी होगी सफेद शार्क मछली अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित कर सकती है।

जब यह गहरे ठंडे पानी में जाती है, तो यह अपने शरीर का तापमान बढ़ा लेती है, जिससे यह ठंडे पानी में आराम से रहती है।

3. इस धरती पर मछलियां डायनासोर के समय से भी पहले से पाई जाती हैं।

4. आप जानकर चौंक जाएंगे कि, समुद्र में पाई जाने वाली व्हेल मछली सोते समय भी तैरती रहती है।

5. दोस्तों आप स्टारफिश (Starfish) मछली के बारे में तो जानते होंगे, लेकिन आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि, इनके पास दिमाग ही नहीं होता है।

यह अपनी त्वचा से ही आस-पास के वातावरण की जानकारी लेती है।

6. दोस्तों आपको जानकर दुख होगा कि शार्क मछली प्रति वर्ष लगभग 12 लोगों को मार देती है। लेकिन आपको यह जानकर सबसे ज्यादा दुख होगा कि, इंसान हर साल 10 करोड़ से अधिक शार्क को मार देते हैं।

लकड़बग्घे के बारे में रोचक तथ्य जानने के लिए information about hyena in hindi को पढ़िए।

FAQs

किस मछली के पास दिमाग नहीं होता है?

स्टारफिश (Starfish).

किस मछली के पास चार आंखें होती हैं?

एनेबलेप्स (Anableps).

कौन सी मछली करंट पैदा करती है?

इलेक्ट्रिक ईल (Electric eel).

दुनिया की सबसे जहरीली मछली कौन सी है?

स्टोनफिश (Stonefish).


Conclusion

दोस्तों आज मैंने आपको facts about fish in hindi में बताया। मुझे पूरा यकीन है कि आपको मछलियों के बारे में जानकर बहुत मज़ा आया।

अगर आपको unknown facts about fish के बारे में जानकर अच्छा लगा, तो आप लोग इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.