Information About Lion In Hindi
नमस्कार दोस्तों आज हम information about lion in hindi में जानेंगे।
उसके पंजों की थरथराहट से जमीन कांपती है, उसकी गर्जन से पहाड़ झुकते हैं - वो है
शेर।
शेर, जंगल के राजा के रूप में जाने जाते हैं। वे अपनी शक्ति, साहस और शिकार कौशल
के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? शेरों के बारे में कुछ ऐसे रोचक
तथ्य और जानकारी जो आपको हैरान कर देंगे।
आपको facts about lion in hindi में जानकर बहुत मज़ा आएगा और साथ ही आपके
ज्ञान में वृद्धि भी होगी।
तो तैयार हो जाइए, जंगल में कदम रखने के लिए, जहां राज करता है शेर!
Interesting Information About Lion In Hindi
तो दोस्तों चलिए सबसे पहले lion special facts के बारे में विस्तार से
जानते हैं।
1. सबसे पहले आपको बता दूं कि शेर का वैज्ञानिक नाम Panthera Leo है। शेर इस
दुनिया में केवल एशिया और अफ्रीका में ही पाए जाते हैं।
2. शेर के गर्दन पर जितने ज्यादा घने बाल होते है वो उतने ज्यादा बड़े शेर होते
हैं। आपको बता दें कि सिर्फ नर शेर के गर्दन पर ही बाल पाए जाते हैं जिसे mane
कहा जाता है।
3. आपको जानकर हैरानी होगी कि, हमारी पृथ्वी पर लगभग 2000 साल पहले 10 लाख से
ज्यादा शेर पाए जाते थे।
4. शेर के दहाड़ने की आवाज बहुत ही खतरनाक होती है। जब एक शेर दहाड़ता है तो उसकी
दहाड़ 8 किमी दूर तक सुनाई देती है।
5. दोस्तों, एक शेर लगभग 80 किमी/घंटा की रफ़्तार से अपने शिकार का पीछा कर
सकता है। हम कह सकते हैं कि शेर 80 किमी/घंटा की रफ़्तार से दौड़ सकता है।
6. चलिए दोस्तों आपको मैं एक शेर की सच्ची कहानी बताता हूं।
आपको ये बात जानकर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा कि, साल 2005 में 7 लोग मिलकर
सुनसान इलाके में एक इथोपियन लड़की की हत्या करने जा रहे थे।
तभी एक शेर आता है और उन सातों आरोपियों को वहा से डराकर भागा देता है। इसके बाद
वो शेर उस लड़की के पास तब तक रहता है, जब तक कि कोई उस लड़की का मदद करने के लिए
नहीं आता है।
उम्मीद करता हूं कि आपको information on lion in hindi में पढ़कर
अच्छा लगा होगा, अभी और पढ़िए।
Amazing Facts About Lion In Hindi
मेरे प्यारे दोस्तों चलिए अब lion amazing Facts In hindi में जानते हैं,
इसे जानकर आपको बहुत मज़ा आएगा।
1. आप जानकर चौंक जाएंगे कि, कई बार शेर अपने शिकार को बाद में खाने के लिए उसे
खुले में नहीं छोड़ते हैं, बल्कि उन्हें दफना देते हैं। बाद में भूख लगने पर उस
दफनाए हुए शिकार को निकलते हैं और खा जाते हैं।
2. आपको जानकर हैरानी होगी कि, शेर, इंसानों की तुलना में 6 गुना ज्यादा साफ देख
सकते हैं, साथ ही ये रात में भी देख पाते हैं।
3. शेर को इस दुनिया में सबसे आलसी जानवरों में से एक माना जाता है, क्योंकि शेर
24 घंटो में 18 से 20 घंटे सोने में गुजार देते हैं।
4. आपको लगता होगा की शिकार केवल शेर करते होंगे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी
कि, 90% शिकार शेर नहीं बल्कि शेरनियां करती हैं।
शेर ज्यादातर शेरनियों द्वारा किए हुए शिकार को खाते हैं और अपने झुंड की रक्षा
करता है।
5. शेर के एक झुंड में करीब 15 शेर होते हैं। नर शेर झुंड के सीमा की रक्षा करते
हैं जबकि शिकार करने शेरनियां जाती हैं।
दुनिया के 5 अमर जानवरों के बारे में जानने के लिए 5 animals that can live after death in hindi को पढ़िए।
Interesting Facts About Lion In Hindi
तो दोस्तों चलिए अब interesting facts about lions के बारे में जानते हैं,
आपको जरूर हैरानी होगी।
1. आपको बता दें कि, इस पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा शेर अफ्रीका में पाए जाते
हैं, लेकिन आपको जानकर दुख होगा कि, अफ्रीका के 26 देशों में शेरों की संख्या
घटकर लगभग 20,000 ही रह गई है।
2. दोस्तों आपको जानकर आश्चर्य होगा कि, 8 नर शेरों में से केवल एक नर शेर ही
युवावस्था तक जीवित रह पाता है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें 2 वर्ष के उम्र तक ही झुंड में रखा जाता है,
इसके बाद उन्हें झुंड से निकाल दिया जाता है।
3. आपको जानकर अजीब लगेगा कि, इस दुनिया में शेरों से ज्यादा तो उनकी मुर्तिया
मौजूद हैं।
4. इस दुनिया से शेरो की घटती आबादी को देख कर जागरूकता फैलाने के लिए 10 अगस्त
को विश्व शेर दिवस (World Lion Day) मनाया जाता है।
5. आपको जानकर दुख होगा कि, IUCN ने शेर को रेड जोन की प्रजाति, की लिस्ट में रखा
है, इसका मतलब यह है कि शेर इस दुनिया से विलुप्त होने की कगार पर हैं।
IUCN के हिसाब से इस दुनिया में केवल 23,000 से 39,000 शेर ही बचे हैं।
आप facts about lion in hindi में पढ़कर जरूर हैरान हुए होंगे।
लकड़बग्घे के बारे में रोचक तथ्य जानने के लिए information about hyena in hindi को पढ़िए।
FAQs
शेर को कौन मार सकता है?
शेरों बहुत खतरनाक होते हैं लेकिन, लकड़बग्घे कभी-कभी बूढ़े, बीमार शेरों पर हमला कर के उन्हे मार देते है।
शेर कितने घंटे सोता है?
शेर बहुत आलसी होते हैं, वो 24 घंटो में 18 से 20 घंटे सोने में निकाल देते हैं।
शेरनी के कितने थन होते हैं?
शेरनी के चार थन होते हैं।
धरती पर कितने शेर हैं?
IUCN के अनुसार इस दुनिया में केवल 23000 से 39000 ही शेर बचे हैं।
शेर से शक्तिशाली कौन है?
बाघ को शेर से ज्यादा खतरनाक माना जाता है। बाघ बड़े, मजबूत और शेर से अधिक ताकतवर जबड़े वाले होते हैं।
शेर कितने साल जीते है?
जंगल मे रहने वाले शेर लगभग 15 से 16 साल तक लेकिन जो शेर कैद में रहते है वो 20 साल तक जीवत रहते है।
Conclusion
मेरे प्यारे दोस्तों मुझे पूरा विश्वास है कि आपको
lion King facts in hindi में पढ़कर बहुत मज़ा आया होगा और साथ ही आपको
कुछ नया जानने के लिए मिला होगा।
आपको lion facts in hindi में पढ़कर अच्छा लगा, तो आप लोग इसे अपने
दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।