Advertisement

Jharkhand Police JSSC Constable 2024: झारखंड में कॉन्स्टेबल के 4919 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जल्दी करें

Jharkhand Police JSSC Constable 2024

Jharkhand Police JSSC Constable 2024: दोस्तों अगर आप झारखंड पुलिस कांस्टेबल का इंतजार कर रहे थे तो आपका इंतजार खत्म हुआ।

आपको बता दे कि झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 4919 पदों पर भर्ती निकली है।

आप किसी भी प्रदेश के हो आप  इस फॉर्म को भर सकते हैं इस फॉर्म को लड़का और लड़की दोनों भर सकते हैं।

अगर आप झारखंड पुलिस कांस्टेबल का फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई सारी जानकारी को एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए। 

तो चलिए झारखंड पुलिस जेएसएससी कांस्टेबल के बारे में सब कुछ विस्तार से जानते हैं। आपको इसके बारे में एक-एक जानकारी अच्छे से दी जाएगी। 

झारखंड पुलिस भर्ती हेतु आयु सीमा

दोस्तों आपको बता दे कि, झारखंड पुलिस भर्ती हेतु आयु सिमा 18 से लेकर 25 साल तक होना चाहिए। लड़का हो या फिर लड़की हो दोनो की उम्र 18 से 25 साल तक होना चाहिए।

झारखंड पुलिस फॉर्म भरने हेतु योग्यता

इस फॉर्म को भरने के लिए आपको बस हाई स्कूल पास होना चाहिए। झारखंड पुलिस फॉर्म भरने हेतु लड़कों का हाइट 160 सेंटीमीटर होना चाहिए और लड़कियों की हाइट 148 सेंटीमीटर होना चाहिए।

झारखंड पुलिस फॉर्म भरने हेतु दौड़ के बारे में जानकारियां

तो चलिए अब जानते है कि लड़को और लड़कियों को कितने समय में कितने किलोमीटर तक दौड़ना होगा। आपको बता दें कि लड़को को 60 मिनट में 10 किलोमीटर तक दौड़ना होगा और लड़कियों को 30 मिनट में 5 किलोमीटर तक दौड़ना होगा।

Jharkhand Police Constable 2024 Exam Date

दोस्तों आप लोगों को बता दे कि, झारखंड कांस्टेबल पुलिस की जो वैकेंसी आई है अभी उसके परीक्षा तिथि से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

अगर इसके परीक्षा से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो आपको बता दी जाएगी। 

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन कैसे करें

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन करने का समय 22 जनवरी से 21 फरवरी तक है। अगर आप इसके फॉर्म को भरना चाहते है तो आप जल्दी कीजिए।

दोस्तों आप लोगों को बता दे कि झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती का आवेदन करने के लिए आपको sarkariresult.com पर जाना होगा और फिर आप लोग इस फॉर्म का आवेदन कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि, जब आप इस फॉर्म को भरने जाएंगे तो ओबीसी, जनरल के लिए ₹100 लगेंगे और एससी, एसटी के लिए ₹50 लगेंगे, चाहे लड़का हो या फिर लड़की हो।

Jharkhand Police JSSC Constable 2024 Exam Subject Information

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि, झारखंड पुलिस कांस्टेबल के परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आएंगे। इस प्रश्न पत्र में एक प्रश्न 3 अंक का होगा। यानी कि प्रश्न पत्र कुल 300 अंकों का होगा। 

इस परीक्षा में आपको माइनस मार्किंग भी मिलेगा। अगर आपका एक उत्तर गलत होगा तो आपका एक नंबर काट लिया जायेगा, यानी कि एक गलत उत्तर पर एक नंबर काट लिए जाएंगे।

इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए आपको कल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें आपको 50 नंबर हिंदी से, 25 नंबर गणित से और 25 नंबर जीके से पूछे जाएंगे।

झारखंड पुलिस कांस्टेबल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

दोस्तों आप लोगों को बता दें कि, इसमें सबसे पहले आपका फिजिकल होगा, उसके बाद मेडिकल होगा। फिर उसके बाद से परीक्षा करवाया जाएगा।

दोस्तों इसका नियम कुछ अलग है। दोस्त आप लोग जहां से फॉर्म भर रहे हैं और जो भाषा आपको समझ है, उसी भाषा में आपका पेपर करवाया जाएगा।

झारखंड पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?

झारखंड पुलिस कांस्टेबल की सैलरी 21000 रुपए से 69,100 रुपए तक सुनिश्चित किया गया है। अगर किसी का प्रमोशन होता है तो उसकी सैलरी बढ़ सकती है।

Read More:



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.