Advertisement

बर्फ पर बने इस डिजाइन ने इस कंपनी को रातों रात जमीन से आसमान पर पहुंचा दिया : Polo Mint Marketing Strategy

क्या कभी आपने किसी कम्पनी को रातों रात फेमस होते हुए देखा है? अगर नहीं तो इस कंपनी के बारे में जानिए। इस कंपनी ने इतना अच्छा दिमाग लगाया जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

जब किसी को फालतू में अपना मुंह चलाना हो, तो च्युइंग गम चबाने लगता है और जब किसी को मुंह के गर्माहट से छुटकारा पाना होता है तो वह मिंट mint खाने लगता है।

आपको जानकारी के लिए बता दूं कि, मिंट एक प्रकार का टॉफी होता है जिसे खाने के बाद मुंह ठंडा हो जाता है और अच्छा महसूस होने लगता है।

Polo Mint Good Marketing Strategy 

Polo Mint Good Marketing Strategy

दोस्तो एक बहुत पुरानी कंपनी है जिसका नाम पोलो मिंट Polo Mint हैं और इस कंपनी के साथ जो हुआ उससे ये कंपनी जमीन से रॉकेट की तरह आसमान की ऊंचाइयों को छूने लगी। 

दरअसल इस कंपनी के एक कांड ने इस कंपनी को बहुत फेमस कर दिया। 

साल 2009 में यूरोप में इतना ज्यादा बर्फ गिरता है कि, पूरा यूरोप बर्फ से ढक जाता है। साइकिल पर बर्फ, कार पर बर्फ, घर पर बर्फ, चारों तरफ बर्फ ही बर्फ फैल गया था। 

इसी बर्फ का फायदा इस Polo Mint कंपनी ने अच्छे से उठाया। पोलो कंपनी के लोग हर जगह बर्फ पर पोलो कंपनी का लोगो बना दिए, चाहे गाड़ी हो चाहे साइकिल हो, उन्होंने हर जगह पोलो कंपनी का लोगो बना दिया।

हर जगह बर्फ पर इन्होंने पोलो बना दिया। अब यह जो लोगो था बिल्कुल पोलो मिंट टॉफी की तरह गोल दिख रहा था। आपको बता दें कि बर्फ पर बने लोगो पर पोलो कंपनी का नाम भी था।

जब यूरोप के लोगों ने अपने चारों तरफ इस बर्फ पर बने पोलो मिंट का लोगो देखा, तो लोग पोलो मिंट को खरीद कर उसका स्वाद लेना चाहते थे।

इसके बाद हजारों और लाखों लोगों ने पोलो मिंट को इतना खरीद कि रातों-रात यह कंपनी बहुत फेमस हो गई। 

बर्फ के ऊपर कुछ बनाने के लिए सरकार की अनुमति नहीं चाहिए। बर्फ से हर कोई खेल सकता है चाहे बच्चा हो चाहे कोई जवान हो या फिर कोई बुड्ढा हो। 

इस कंपनी ने बर्फ का फायदा अच्छे से उठाया। इस कंपनी ने बर्फ के ऊपर बहुत अच्छे से मार्केटिंग किया और अपने कंपनी को ऊंचाइयों पर ले गए।

What Is Fake Marketing Strategy?

दोस्तों, दुनिया में बहुत सारी कंपनी ऐसी भी होती हैं जो अपने कंपनी को फेमस करने के लिए गलत मार्केटिंग का इस्तेमाल करती हैं। 

गलत मार्केटिंग के तरीके वे हैं जो ग्राहकों को गुमराह करने, धोखा देने या बेवकूफ बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए होते हैं।

आपको बात दे कि कई कंपनियां ऐसा ही करती हैं, कई कंपनियां नोट जैसे दिखने वाले विज्ञापन बनाती हैं और उन्हें सड़कों पर फेक देती हैं। 

अगर कोई इंसान असली नोट समझकर इन नकली नोटों को उठाता है और उसे देखता है तो उस नकली नोटों में उस कंपनी के बारे में जानकारी होती है जैसे: अगर आपको पैसे कमाने है तो मुझसे संपर्क करें।

गलत मार्केटिंग अवैध हो सकती है। सरकार गलत मार्केटिंग करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, जिसमें जुर्माना, प्रतिबंध या यहां तक कि जेल भी हो सकती है।

लेकिन दोस्तों मानना पड़ेगा, पोलो मिंट कंपनी ने अपने दिमाग का अच्छा इस्तेमाल किया और और अपने कंपनी को फेमस कर दिया।

Also Read :




Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.